
जंगलों से निकल कर बाघ रिहायसी क्षेत्र के आसपास पहुंच रहे हैं, जिसका परिणाम मानव और वन्य जीव द्वंद के रूप में सामने आ रहा है, लकड़ी लेने गए ग्रामीण को बाघ ने किया गम्भीर घायल,
बाघ का हमला

Umaria – जिले के पाली रेंज अंतर्गत ग्राम ऊँचेहरा निवासी ग्रामीण को बाघ ने गंभीरता रूप से घायल कर दिया है, जिसको वन विभाग ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाली लाकर इलाज करवाया हालांकि गम्भीर घायल होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रिफर कर दिया गया।
क्या बताया घायल ने

घायल राम लाल बैगा पिता सतई बैगा निवासी ग्राम ऊँचेहरा थाना पाली ने बताया कि मैं दिन में लकड़ी लेने जंगल गया था तभी झाड़ियों में छिपा हुआ बाघ मेरे ऊपर कूद पड़ा और मेरा सर पकड़ लिया तब मेरे साथी लोग चिल्लाए तो मेरे को छोड़ कर भागा।
एसडीओ वन ने बताया

वहीं पाली एसडीओ वन दिगेन्द्र सिंह पटेल ने बताया कि घटना पाली रेंज अंतर्गत बीट अमहा और बरबसपुर के बीच राजस्व क्षेत्र की है, जैसे ही घटना की जानकारी मिली तत्काल वन अमला मौके पर पहुंच कर घायल राम लाल बैगा को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पाली लाकर भर्ती करवाया लेकिन हालत गंभीर होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल में इलाज करवाया जा रहा है और नियमानुसार सहायता राशि भी दी गई है।
बाघ के हमले से ग्रामीण गम्भीर घायल







