Home राजनीति भाजपा जिलाध्यक्ष की पहली प्रेस कांफ्रेंस मेरा संविधान मेरा स्वाभिमान

भाजपा जिलाध्यक्ष की पहली प्रेस कांफ्रेंस मेरा संविधान मेरा स्वाभिमान

129
0

नव नियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष ने प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कांग्रेस के फैलाए नैरेटिव को समाप्त करने भाजपा ने शुरू किया है मेरा संविधान मेरा स्वाभिमान अभियान

मेरा संविधान मेरा स्वाभिमान

Umaria – जिला भाजपा कार्यालय में बुधवार को भाजपा के नव नियुक्त जिला अध्यक्ष आशुतोष अग्रवाल ने प्रेस वार्ता को संबोधित किया इस दौरान पार्टी के वरिष्ठ नेता राजेंद्र तिवारी, ज्ञानेंद्र सिंह गहरवार, राम नारायण पयासी आदि नेता एवं अन्य पदाधिकारी तथा कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए पार्टी के जिला अध्यक्ष आशुतोष अग्रवाल ने बताया कि भाजपा के द्वारा 11 जनवरी से 25 जनवरी तक मेरा संविधान मेरा स्वाभिमान अभियान चलाया जा रहा है जिसके तहत पूरे जिले में अभियान चलाकर संविधान की गरिमा और उसके महत्व की जानकारी आम नागरिकों तक पहुंचाई जा रही है,भाजपा जिला अध्यक्ष ने बताया कि जिले में पूर्व प्रधानमंत्री की महत्वाकांक्षा वाली सुशासन की नीति को अपनाते हुए आम नागरिकों तक इसका लाभ पहुंचाने का भरसक प्रयास किया जा रहा है, वहीं जिलाध्यक्ष ने कहा कि बीते कई वर्षों में कांग्रेस ने बाबा साहब और संविधान को लेकर कई नैरेटिव समाज और देश में फैलाए हैं जिसे समाप्त करने के लिए भाजपा ने मेरा संविधान मेरा स्वाभिमान अभियान शुरू किया है आयोजन का समापन महाविद्यालयों एवं शैक्षणिक संस्थानों में संविधान विषय पर जागरूकता को लेकर प्रतियोगिताओं का आयोजन करा कर किया जाएगा, जिसके लिए पार्टी के वरिष्ठ नेता ज्ञानेंद्र सिंह और दीपक को जिम्मेदारी सौंपी है।

सोशल मीडिया और मीडिया को और भी मजबूत करेंगे

भाजपा जिला अध्यक्ष ने प्रेस वार्ता के दौरान यह भी बताया कि आज के जमाने में सोशल मीडिया एक सशक्त माध्यम है जिसके माध्यम से पार्टी के गतिविधियों की जानकारी लोगों तक पहुंचाने और उसका लाभ आम जन तक पहुंचने का काम किया जाएगा, पार्टी के जिला अध्यक्ष ने अपनी टीम में मीडिया, सोशल मीडिया और आईटी की मजबूत टीम बनाने के संकेत दिए हैं।

जिले में हो रहे भ्रष्टाचार के मामले में क्या कहे

वहीं जब पूंछा गया कि जिले में भारी भ्रष्टाचार और अफसरशाही चल रही है लोगों को सरकार की योजनाओं का लाभ ठीक ढंग से नही मिल रहा है, खास कर नल – जल योजना, जल – जीवन मिशन जैसी योजनाओं को विभाग के अधिकारी ही पलीता लगाने में जुटे हैं, वहीं सहकारिता में भारी भ्रष्टाचार मचा हुआ है तो इस पर बोले देखते जाइये, हम जनता के खुशहाली के लिए प्रतिबद्ध हैं, आगे जो भी होगा अच्छा होगा।

संगठन में घुसे दागदार नेताओं के बारे में क्या कहे

https://twitter.com/StripathiUmr/status/1882077007632298075?t=6pWwcSv3uZ9Y_amKUN5DyQ&s=19

वहीं जब संगठन में घुसे हुए दागदार नेताओं के बारे में पूंछा गया तो बोले कि दागदार और बेदाग़दार कि परिभाषा तो कठिन है लेकिन जो होगा अच्छा ही होगा, मैं उस दौर का भाजपा का कार्यकर्ता हूँ जब कांग्रेस की सरकार रही और हम लोग संघर्ष करते थे, अब तो सरकार हमारी है जो होगा अच्छा भर नही होगा बहुत अच्छा होगा और आम जनता को हर सम्भव लाभ पहुंचाने के साथ पार्टी की हर नीति – रीति भी घर – घर पहुंचाई जाएगी।

भाजपा जिलाध्यक्ष की पहली प्रेस कांफ्रेंस मेरा संविधान मेरा स्वाभिमान

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here