Home वाइल्डलाइफ सोशल मीडिया में वायरल हुआ कोर एरिया की सफारी में शराब पार्टी...

सोशल मीडिया में वायरल हुआ कोर एरिया की सफारी में शराब पार्टी का वीडियो

175
0

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में इन दिनों कुछ भी हो रहा है ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया मीडिया में वायरल हो रहा है जिसमे कोर जोन में शराब पार्टी चल रही है।

क्या हो रही हैं घटनाएं

Umaria – जिले का बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व इन दिनों लगातार सुर्खियों में बना हुआ है, कहीं हाथियों की मौत, कहीं बाघों की मौत, कहीं तेंदुए की मौत तो कहीं इंसानों पर बाघ का हमला या फिर तेंदुए का घर मे घुस कर हमला करना। यह रही वन्य जीवों की बात अब एक नया वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है, जिसमे स्पष्ट दिख रहा है कि कैसे पार्क के नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ाते हुए कोर जोन में टाइगर सफारी के दौरान पर्यटक शराब पी रहे हैं। यह वीडियो 14 जनवरी का बताया जा रहा है जहां कोर जोन के मगधी गेट में घूमने आये पर्यटक पार्क नियमों का खुले आम मखौल उड़ाते हुए शराब पार्टी किये।

पार्क प्रबंधन का एक्शन

हालांकि इस वीडियो के सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद पार्क प्रबंधन जागा और जिप्सी वाहन समेत चालक और गाइड को किया पर्यटन कार्य से अगले आदेश तक के लिए प्रतिबंधित कर दिया।

क्या कहा उप संचालक ने

उप संचालक बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व प्रकाश कुमार वर्मा ने बताया कि जानकारी मिलने के बाद जिप्सी वाहन क्रमांक एम पी 18 बीबी 2592 के चालक विनोद यादव, गाइड उमादत्त को आगामी आदेश तक वाहन सहित पार्क में जाना प्रतिबंधित कर दिया गया है साथ ही 24 घंटे के भीतर लिखित में अपना जबाब देने को कहा गया है, क्योंकि पार्क के भीतर कोई भी नशा या अवांछनीय कृत्य करना प्रतिबंधित है और यदि कोई ऐसा करता है तो गाइड की जिम्मेदारी है कि गेट में इसकी सूचना दें।

कितना सजग पार्क प्रबंधन

गौरतलब है कि 14 जनवरी की घटना के बाद जब सोशल मीडिया में वीडियो वायरल हुआ तब पार्क प्रबंधन द्वारा संज्ञान लिया गया जिससे साफ जाहिर होता है कि पार्क प्रबंधन पार्क के प्रति कितना सजग है।

सोशल मीडिया में वायरल हुआ कोर एरिया की सफारी में शराब पार्टी का वीडियो

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में शराब पार्टी#BhandavgarhTigerReserve #WildlifeConservation #ParkRulesViolation #SocialMediaVideo #TouristResponsibility #SaveWildlife #EnvironmentalAwareness #ResponsibleTourism #TigerReserve #ConservationAction pic.twitter.com/gvifOf36Hf— Surendra Tripathi (@StripathiUmr) January 21, 2025

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here