Home हाथी का हमला जंगली हाथियों ने फिर किया 2 लोगों पर हमला 1 की मौत...

जंगली हाथियों ने फिर किया 2 लोगों पर हमला 1 की मौत दूसरा गम्भीर

167
0

10 हाथियों की मौत के बाद बौखलाए उनके 3 साथी क्षेत्र में आतंक का पर्याय बने, 2 लोगों पर किये हमला 1 की मौत 1 गम्भीर।

कहाँ हुई दूसरी घटना

Umaria – जिले के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व क्षेत्र में 13 हाथियों के दल में से कोदो खाने से 10 हाथियों की मौत होने के बाद उनके 3 साथी हाथी बुरी तरह से बौखला गये और सलखनिया क्षेत्र को छोड़ कर चंदिया क्षेत्र में घुस गए जहां सुबह शौच के लिए गए 62 वर्षीय वृद्ध को पटक कर कुचलने के बाद करहिया क्षेत्र की तरफ मूव कर गए थे लेकिन कुछ देर बाद जंगल के रास्ते वापस लौट कर धमोखर बफर क्षेत्र में आ गए जहां 2 व्यक्तियों पर हमला कर दिए जिसमे 1 मौत हो गई और दूसरा गम्भीर रूप से घायल है।

क्या कहा एसडीओ वन ने

वहीं एसडीओ वन कुलदीप त्रिपाठी ने बताया कि 3 जंगली हाथियों के दल ने सुबह हमारे यहां राजस्व एरिया में ग्राम देवरा में राम रतन यादव को पटक कर मार दिए हैं, उसके बाद ग्राम करहिया में एक ग्रामीण को दौड़ाए थे तो वह किसी तरह बच गया। उसके बाद उन्ही हाथियों का दल वहां से वापस होकर ग्राम बांका में 2 लोगों को दौड़ाया जिसमे 1 व्यक्ति तो भाग गया लेकिन दूसरा मालू पिता ठुर्रू साहू उम्र करीब 32 वर्ष गम्भीर रूप से घायल हो गया जिसको जिला अस्पताल में भरती करवाया गया है और हमारी टीम लोगों को आगाह करने और सर्चिंग में लगी हुई है।

क्या कह रहे हैं वन परिक्षेत्राधिकारी

वहीं धमोखर रेंजर विजय शंकर श्रीवास्तव ने बताया कि चंदिया छुहाई टोला निवासी भैरव कोल को धौरखोह बीट अंतर्गत बरही के कक्ष क्रमांक पी एफ 58 बफर क्षेत्र में पटक कर मार दिया है, हमारी टीम और पुलिस बल हाथियों की सर्चिंग में लगी है।

क्या है हाथियों की स्थिति

गौरतलब है कि तीनों हाथी अपने साथियों के गम में बुरी तरह बौखलाए हुए हैं, जो भी सामने पड़ रहा है उसी पर हमलावर हो रहे हैं, पुलिस और वन विभाग की टीम लोगों को आगाह करने में जुटी हुई है कि कोई भी फालतू जंगल की तरफ न जाएं और न ही इधर उधर घूमें, सतर्क रहें।

जंगली हाथियों ने फिर किया 2 लोगों पर हमला 1 की मौत दूसरा गम्भीर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here