Home हाथी का हमला जंगली हाथी के दौड़ाने पर अनियंत्रित होकर पलटा ऑटो 11 घायल

जंगली हाथी के दौड़ाने पर अनियंत्रित होकर पलटा ऑटो 11 घायल

115
0

बांधवगढ़ में जंगली हाथी के दौड़ाने पर अनियंत्रित होकर पलटा आटो, ड्राइवर सहित 11 लोग घायल, पार्क प्रबंधन ने इलाज के बाद घायलों को भेजा गांव

क्या हुई घटना

Umaria – जिले के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व क्षेत्र में कहीं बाघ तो कहीं अन्य वन्य जीव दिन हो या रात सड़कों पर भी विचरण करते नजर आ जाते हैं, जंगली हाथियों की तो बात ही करने लायक नही है, जिस क्षेत्र में पहुंच गए उधर ही कभी तबाही मचा देते हैं और कभी शान्ति से अपने रास्ते निकल जाते हैं।

जंगली हाथियों ने दौड़ाया

ऐसा ही मामला कल रात में हुआ, जब एक ऑटो क्षमता से अधिक सवारी भर कर उमरिया से मानपुर के आगे शहडोल जिले के ग्राम मसीरा जा रहा था। हालांकि टाइगर रिजर्व के सुरक्षाकर्मी ऑटो चालक को आगे जाने को मना किये थे कि आगे रास्ते मे जंगली हाथियों की मूमेंट है, आगे जाना खतरनाक हो सकता है लेकिन ऑटो चालक सुरक्षाकर्मियों की बात को अनदेखा कर जबरन आगे बढ़ता ही गया और भद्रशिला के पास बने टाइगर वैली रिसोर्ट के पास से जंगली हाथियों का झुंड सड़क पार कर रहा था, ऑटो के निकलने से उनके रास्ते मे खलल पड़ गया जिसमे नाराज होकर जंगली हाथियों ने ऑटो को दौड़ा दिया और जान बचाने के चक्कर मे ऑटो पलट गया जिसमें सवार चालक सहित 11 लोग घायल हो गए।

कैसे मिली वन विभाग को सूचना

सुरक्षा श्रमिकों द्वारा अधिकारियों को सूचना देने के बाद आनन – फानन में बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के खितौली जोन के एसडीओ वन दिलीप मराठा अपनी टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और सभी घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र ताला भिजवाये और इलाज के बाद सभी को उनके घर भेजवाये, घायलों में 2 बच्चे, 3 महिला सहित कुल 11 लोग रहे।

एसडीओ वन ने बताया कौन हुए घायल

एसडीओ वन दिलीप मराठा ने बताया कि सोमवार की रात ऑटो क्रमांक एमपी 18 आर 3145 उमरिया से मानपुर की ओर जा रहा था, सभी ऑटो सवार शहडोल जिले के जयसिंहनगर तहसील के ग्राम अंतोली के रहने वाले थे जो ग्राम मसीरा के पास जा रहे थे तभी भद्रशिला के पास बने टाइगर वैली रिसोर्ट के नजदीक जंगली हाथियों का झुंड सड़क पार कर रहा था वहां पर लगे सुरक्षा श्रमिकों ने ऑटो को रोका लेकिन ऑटो चालक नहीं रुका और आगे जंगली हाथियों ने ऑटो को दौड़ा दिया जिसमें जान बचाने के चक्कर में ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। ऑटो में सवार ड्राइवर रामसेवक यादव पिता प्यारेलाल, लालमन यादव पिता दद्दी लाल यादव, सुरेंद्र पिता राम रतन यादव, शकुंतला बाई पिता राम रतन यादव, मानसी यादव पिता लालू यादव, प्रियंका यादव पिता भैया लाल यादव, छोटू पिता भैया लाल यादव, मारू पिता अर्जन्टा यादव, दुर्गेश पिता राजमणियादव, साधना पिता सुरेंद्र यादव, लल्ला पिता सुरेंद्र यादव, घायल हो गए थे, सभी का इलाज करवा कर उनके गांव भेज दिया गया है।

जंगली हाथी के दौड़ाने पर अनियंत्रित होकर पलटा ऑटो 11 घायल

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here