
प्रेमी युगल ने फांसी के फंदे पर झूल कर दिया जान, युवक और नाबालिक किशोरी का प्यार परवान चढ़ा लेकिन समाज के डर से दोनो ने फांसी पर झूल कर गवाई जान।
क्या हुई घटना

Umaria – जिले के कोतवाली थाना अंतर्गत आने वाली सिविल लाइन पुलिस चौकी क्षेत्र के ग्राम ग्राम चांपर में बैगा आदिवासी समाज के दो प्रेमी युगल ने एक साथ, एक ही रस्सी पर फांसी के फंदे में झूलकर अपनी जान दे दी है। प्रथम दृष्टया युवक का नाबालिक किशोरी से प्रेम संबंध रहा और रविवार की रात से दोनो अपने घर से लापता हो गये, परिजन रात में आसपास पता कर सो गये सुबह फिर रिश्तेदारों के यहां पता करते रहे लेकिन कहीं पता न चलने पर किशोरी के परिजन पुलिस चौकी सिविल लाइन में रिपोर्ट दर्ज करवाने आये, चौकी प्रभारी जैसे ही रिपोर्ट दर्ज करने का निर्देश दिए वैसे ही गांव से खबर आ गई कि गांव के बाहर एक ही पेड़ में एक ही रस्सी में दोनो ने फांसी लगा कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर लिया।
चौकी प्रभारी ने बताया

सिविल लाइन पुलिस चौकी प्रभारी ब्रज किशोर गर्ग ने बताया कि चन्द्रेश बैगा पिता जयभान बैगा उम्र 23 वर्ष निवासी ग्राम चांपर एवं लक्ष्मी बैगा पिता सूरज बैगा उम्र लगभग 16 वर्ष रविवार की देर शाम से अपने घर से लापता रहे हैं लापता होने के बाद से दोनों के परिजन रिश्तेदारों एवम गांव में तलाश करते रहे लेकिन दोनों का पता नही चला बाद में लक्ष्मी के परिजन सिविल लाइन चौकी में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराने पहुंचे और तभी गांव से सूचना आई कि दोनों गांव से 500 मीटर दूर एक पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटक रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही स्टाफ के साथ मौके पर पहुंच कर दोनो के शव नीचे उतरवाए गए और चन्द्रेश बैगा एवं लक्ष्मी बैगा की मृत्यु पर क्रमशः मर्ग क्रमांक 48/25 एवं 49/25 कायम कर दोनो के शव को जिला अस्पताल स्थित मर्चुरी में रखवा दिया गया है, रात होने के कारण दोनो के शव का पोस्टमार्टम कल करवाया जायेगा एवं आगे की कार्रवाई जारी है।
पूरे गांव में शोक की लहर

गौरतलब है कि दोनो के एक साथ एक ही रस्सी पर लटक कर जीवन लीला समाप्त करने से जहां पूरा गांव शोकमग्न है वहीं इस हृदयविदारक घटना से पूरा जिला अचंभित है।
प्रेमी युगल ने एक ही रस्से में फंदे पर फांसी लगा कर जीवन किया समाप्त







