
मढ़ीबाह से सटे जंगल मे कपिल धारा के पास युवक का 4 से 5 दिन पुरानी Dead Body मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मौत का कारण अज्ञात पुलिस जांच में जुटी
मढ़ीबाह के जंगल मे मिला युवक की Dead Body पुलिस जांच में जुटी

Umaria – कोतवाली थाना अंतर्गत मढ़ीबाह मंदिर से 500 मीटर दूर कपिलधारा के पास पेड़ के नीचे संदिग्ध परिस्थितियों में अज्ञात युवक की Dead Body पड़े होने की सूचना चरवाहों द्वारा पुलिस को दी गई। सूचना मिलने के बाद कोतवाली पुलिस, S D O P तत्काल मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दिए। मामला संदिग्ध नजर आने पर F S L की टीम को भी बुलाया गया। Dead Body की स्थिति देख कर प्रथम दृष्टया अनुमान लगाया गया कि युवक की मौत 4 से 5 दिन पूर्व हुई होगी।
मढ़ीबाह के जंगल मे मिला युवक की Dead Body पुलिस जांच में जुटी

वहीं पुलिस को मौके से आधारकार्ड और एक Latter हाथ से लिखा हुआ मिला जिससे मृतक की शिनाख्त प्रवीण पिता सूर्य प्रकाश शुक्ल उम्र 38 वर्ष निवासी बूढ़ी देवी मंदिर के पास रामपुर, थाना पाली के रूप में हुई है।
मढ़ीबाह के जंगल मे मिला युवक की Dead Body पुलिस जांच में जुटी

वहीं सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मृतक Murder जैसे जघन्य अपराध का आरोपी रहा है, लगभग 10 से 12 वर्ष पूर्व शहडोल में एकतरफा प्यार के चक्कर मे एक प्रोफेसर की पुत्री की कुल्हाड़ी से हत्या कर फरार हो गया था और शहडोल पुलिस 3 दिन के भीतर तलाश कर हत्या एवं S C/S T Act के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दी थी जहां से जेल भेज दिया गया था, जेल में रहने के दौरान दो बार पैरोल पर बाहर भी आया था, लगभग डेढ़ से दो वर्ष पूर्व हाईकोर्ट के आदेश पर जेल से बाहर आया था। मृतक नशे का आदी रहा है, कुछ दिन घर मे रहने के बाद कहीं बाहर रहने लगा था, बीच में घर आया और मार्च – अप्रैल में घर से लड़ – झगड़ कर फिर चला गया था। अभी लगभग 5 दिन से घर मे बात नही किया था। आज उसकी Dead Body जंगल मे मिली जहां उसका आधार कार्ड, हाथ से लिखा हुआ पत्र, बैग, पानी की बोतल वगैरह पड़े मिले, जिससे इसकी शिनाख्त हुई। परिजनों को सूचना दी गई तब परिजन आये और पुलिस कार्रवाई करने में लगी सुबह शव का Post Mortem कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
मढ़ीबाह के जंगल मे मिला युवक की Dead Body पुलिस जांच में जुटी

वहीं इस मामले में S D O P उमरिया नागेन्द्र प्रताप सिंह चौहान ने बताया कि कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत मढ़ीबाह मंदिर से लगभग आधा किलोमीटर दूर दाहिनी तरफ बांध के पास एक Body मिली है, जब उसकी तलाशी ली गई तो प्रवीण कुमार शुक्ला नाम का आधारकार्ड मिला है, उसकी तस्दीक और मृत्यु के कारणों की जांच कर रहे हैं, F S L अधिकारी से भी जांच करवाई गई है और Post Mortem रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ बताया जा सकता है, अभी जांच की जा रही है।
मढ़ीबाह के जंगल मे मिला युवक की Dead Body पुलिस जांच में जुटी

गौरतलब है कि पाली से 50 किलोमीटर दूर जंगल मे Body मिलना संदेह को जन्म देता है, हालांकि Post Mortem के बाद ही मृत्यु के कारणों का खुलासा हो सकेगा।
मढ़ीबाह के जंगल मे मिला युवक की Dead Body पुलिस जांच में जुटी







