
Bandhavgarh टाइगर रिजर्व में इन दिनों हाथी महोत्सव मनाया जा रहा है, जहां हाथियों की मौज – मस्ती पिकनिक चल रही है। 7 दिनों तक रहेगी मौज।
Bandhavgarh में हाथियों की 7 दिवसीय पिकनिक

Umaria – जिले के विश्व विख्यात Bandhavgarh टाइगर रिजर्व वैसे तो बाघों के लिए प्रसिद्ध है लेकिन इन दिनों गज महोत्सव चल रहा है जिसमे हाथियों की मौज है। जी हां सही सुना आपने वर्ष में एक बार 7 दिनों के लिए यहां Elephant महोत्सव मनाया जाता है, जिसमे टाइगर रिजर्व के सारे हाथियों की मौज मस्ती जम कर चलती है। यहां पर सुबह से ही हाथियों को नहलाना, तेल की मालिस कर उन्हें चंदन का लेप लगाकर लाल सिन्दूर से सजाया भी जाता है, फिर कतार बद्ध खड़ा कर उनके मन पसंद फल, नारियल, गुड़, गन्ना केला सेब सहित शहद लगाकर रोटी खिलाई जाती है, इन हाथियों से साल भर तो काम लिया जाता है मगर हाथी महोत्सव के सात दिनों तक इनसे कोई काम न लेकर बस खाओ, पिओ और आराम करो, इसे सामान्य भाषा में हाथियों की पिकनिक भी कह सकते हैं।
Bandhavgarh में हाथियों की 7 दिवसीय पिकनिक

हालांकि इस बार आम Public और क्षेत्रीय लोग नजर नही आये, जबकि हर वर्ष क्षेत्रीय लोग बड़े चाव से आकर हाथियों के साथ फोटो लेते थे और उनका पूजन कर फल खिलाते थे लेकिन इस बार Park अमले के अलावा कोई नजर नही आया, जिसको देख कर लगता है कि कहीं न कहीं पार्क प्रबंधन लोगों को इस Elephant महोत्सव से दूर रख रहा है।
Bandhavgarh में हाथियों की 7 दिवसीय पिकनिक

इस बार 15 हाथियों की पिकनिक हो रही है जो इस प्रकार हैं।
गौतम Male का जन्म 1946 में हुआ जिसकी उम्र 77 वर्ष हो गई, इसको दिनांक 09/03/ 1978 को कान्हा टाइगर रिजर्व से लाया गया, अनारकली Female हाथी का जन्म 1964 में हुआ इसकी उम्र 60 वर्ष हो गई इसको वर्ष 1978 – 79 में सोनपुर मेला बिहार से लाया गया, श्याम Male का जन्म 1983 में हुआ इसकी उम्र 41 वर्ष हो गई यह जंगली हाथी रहा इसको काबू में कर पालतू बनाया गया है इसे 21/09/2018 को सीधी के जंगल से रेस्क्यू कर बांधवगढ़ लाया गया। रामा Male का जन्म 1986 में हुआ, इसकी उम्र 38 वर्ष है, यह जंगली हाथी है, इसे 7 अप्रैल 2011 को अनूपपुर के जंगल से बांधवगढ़ रेस्क्यू कर लाया गया। सुंदरगंज Male का जन्म 11 जून 1987 को हुआ इसकी उम्र 37 वर्ष है, इसका जन्म बांधवगढ़ में हुआ। लक्ष्मण Male का जन्म 1997 में हुआ इसकी उम्र 27 वर्ष है, इसको 5 मई 2017 को सीधी के जंगल से बांधवगढ़ रेस्क्यू कर लाया गया। अष्टम Male का जन्म 13 अक्टूबर 2002 को हुआ, इसकी उम्र 22 वर्ष है, इसका जन्म बांधवगढ़ में हुआ बांधवीय Female का जन्म 30 नवंबर 2011 को हुआ, इसकी उम्र 12 वर्ष है, इसका जन्म बांधवगढ़ में हुआ। सूर्य Male का जन्म 21 जून 2012 को हुआ इसकी उम्र 11 वर्ष है, इसका जन्म बांधवगढ़ में हुआ। पूनम Female का जन्म 27 जनवरी 2013 को हुआ, इसकी उम्र 11 वर्ष है, इसका जन्म बांधवगढ़ में हुआ। गणेश Male का जन्म 25 मई 2015 को हुआ इसकी उम्र 9 वर्ष है, इसका जन्म बांधवगढ़ में हुआ।
गायत्री Female का जन्म 2 अक्टूबर 2021 को हुआ इसकी उम्र 3 वर्ष है, इसका जन्म बांधवगढ़ में हुआ। भरत Male का जन्म 2014 में हुआ इसकी उम्र 10 वर्ष है, यह जंगली हाथी है, इसे 2 मार्च 2024 को जयसिंहनगर के जंगल से बांधवगढ़ लाया गया। अनारकली के बच्चे का जन्म 15 मई 2024 को हुआ इसकी उम्र साढ़े 3 माह है, इसका जन्म बांधवगढ़ में हुआ। पूनम के बच्चे का जन्म 10 जुलाई 2024 को बांधवगढ़ में हुआ।
Bandhavgarh में हाथियों की 7 दिवसीय पिकनिक

इस बारे में Bandhavgarh टाइगर रिजर्व के उप संचालक P K वर्मा ने बताया कि ये हमारा 7 दिवसीय हाथी महोत्सव है, ये हमारे पालतू हाथी है, इनको 7 दिन तक एक साथ रखा जाता है, इनकी पूरी सेवा की जाती है, नहलाने से लेकर मालिस तक सारी सेवा की जाती है, इसके अलावा इनके पसंदीदा फल इनको दिए जाते हैं, जो इनकी रेग्युलर डाइट विशेषज्ञों के द्वारा सुझाई गई है, उसके अलावा हम लोग फल, गन्ना और गुड़ नारियल वगैरह देते हैं, कुल 15 विभागीय Elephant हैं, जिनकी खातिरदारी की जा रही है।
Bandhavgarh में हाथियों की 7 दिवसीय पिकनिक







