Home विरोध पत्रकारों ने सामूहिक विवाह एवं निकाह में प्रशासन की लापरवाही पर जताया...

पत्रकारों ने सामूहिक विवाह एवं निकाह में प्रशासन की लापरवाही पर जताया विरोध

115
0

मध्य प्रदेश शासन के द्वारा जिला स्तरीय मुख्यमंत्री कन्या विवाह एवं निकाह योजना में लापरवाही को लेकर पत्रकार हुए नाराज जमीन पर बैठ कर जताया विरोध

क्या रहा मामला

Umaria – जिला मुख्यालय स्थित कालरी स्कूल परिसर में प्रभारी मंत्री की मौजूदगी में हो रहे मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत सामूहिक विवाह/निकाह कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री नागर सिह चौहान, बांधवगढ़ विधायक शिव नारायण सिंह, कलेक्टर धरणेन्द्र जैन, सीईओ जिला पंचायत अभय सिंह ओहरिया, भाजपा जिला अध्यक्ष आशुतोष अग्रवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष अनुजा पटेल, करकेली जनपद अध्यक्ष प्रियंका मून सिंह के सामने जिले के पत्रकारों ने जमीन में बैठकर यहां के अव्यवस्थाओं पर विरोध जताया, पत्रकारों की बैठने की जगह न होने एवं वर वधु पक्ष से आये लोग पानी तक के लिए हलाकान होते रहे, जिसके बाद पत्रकारो ने जमीन पर बैठकर अपना विरोध जताया।

क्या कहे भाजपा के वरिष्ठ नेता

वहीं भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व जिलाध्यक्ष मिथलेश मिश्रा ने कहा पत्रकार इसी के लायक है इन्हें जमीन में ही बैठे रहने दो, उनकी इस अशोभनीय भाषा से नाराज़ पत्रकारों ने प्रभारी मंत्री से इस पर कड़ाई से विरोध जताया।
पत्रकारों के इस विरोध के बाद भाजपा जिलाध्यक्ष एवं विधायक के हस्तक्षेप के बाद जिला प्रशासन हरकत में आया और फिर मीडिया के बैठने की व्यवस्था व वर – वधु के परिजनों के पानी की व्यवस्था की गई।

यह कोई पहला मौका नही है

हालांकि यह कोई पहला मौका नही है, जिला प्रशासन द्वारा कोई भी कार्यक्रम आयोजित किया जाता है तो नेताओं व उनके साथ आये छुटभैये लोगों की व्यवस्था तो जाती है लेकिन जिले का वह मीडिया जो जिला प्रशासन एवं सरकार की योजनाओं का प्रचार प्रसार करता है उसको जगह नही दी जाती है, यदि दुबारा जिला प्रशासन का यही रवैया रहा तो जिले का मीडिया इसका पुरजोर विरोध करेगा।

पत्रकारों ने सामूहिक विवाह एवं निकाह में प्रशासन की लापरवाही पर जताया विरोध

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here