Home अंधविश्वास अंधविश्वास का कहर जादू टोना के अंदेशे में युवक की निर्ममता से...

अंधविश्वास का कहर जादू टोना के अंदेशे में युवक की निर्ममता से पिटाई

151
0

सरकार शिक्षा के लाख दावे करे लेकिन अंधविश्वास इस कदर हावी है कि जादू टोने के अंदेशे मे पति की जोरदार पिटाई पत्नी को भी लगी चोट

क्या हुई घटना

Umaria – कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम अमड़ी से जादू टोने के अंदेशे मे पड़ोसियों ने युवक की जोरदार पिटाई कर दी, ज़ब पत्नी बचाने गई तो उसके साथ भी मारपीट किये, युवक जिला अस्पताल मे भर्ती। सोमवार सुबह क़रीब 10 बजे जादू-टोने के शक में गांव के ही दबंगों ने विशाल पिता धन्नू बैगा उम्र करीब 30 वर्ष को कमरे में बंद कर लाठी डंडो से बेरहमी से पीटा, बीच बचाव करने गई माँ गुड्डी बाई एवं पत्नी रेशमा को भी मारे। पूरा मामला अंधविश्वास से जुडा हुआ है, विशाल बैगा की पत्नी रेशमा लगातार बीमार रहती है जिसके चलते उसको शंका है कि पडोसी ही तंत्र मन्त्र करते हैं जिससे उसकी यह हालत है दूसरी तरफ पड़ोसियों को शंका है कि विशाल की पत्नी जादू टोना करती है, इस बात पर गांव मे पंचायत भी लगी और समझौता हो गया उसके बाद आज दिन मे करीब 10 बजे भल्लू, सुरेन्दा, गुड्डा, गिरजा, नन्नी और जामवती मिल कर लाठी डंडो से बेतहाशा पिटाई कर दिए, जिससे घायल अवस्था मे 108 एम्बुलेंस से जिला अस्पताल मे भर्ती करवाया गया।

घायल ने बताया

घायल विशाल बैगा ने बताया कि मेरी घरवाली को सोधनिया लोग इधर-उधर करके मार डालना चाहती हैं किसके कारण मैं कहा कि भाई अपनी घरवाली को समझा लो, उसके बाद मेरे को मेरे घर से घसीट करके ले गए और अपने घर में बंद करके मारे हैं, उसमें राकेश, गरम्मू, सुरेन्दा, गुड्डा, गिरजा, नन्नी और जामवती शामिल हैं, मैं अपनी घरवाली का इलाज करवाते – करवाते थक गया हूं जब मैं झाड़ फूंक करवाता हूं तो पंडा बोलता है कि तेरे अगल-बगल के लोग किए हुए हैं, मैं बगल वाले को इतना बोला हूं कि अपनी घरवाली को समझा ले बस इतने पर मेरे को घर से घसीट करके ले गए और मेरे साथ बेतहाशा मार पीट किये है, मेरा कर फाड़ दिए हैं मेरी बहन और पूरे गांव के लोग देख रहे थे, मैं कल सरपंच को ही बताया था लेकिन कुछ नहीं हुआ जादू टोना के अंदेशे में मेरे साथ मार पीट किए हैं।

घायल की पत्नी ने बताया

वहीं घायल विशाल बैगा की पत्नी रेशमा बैगा बताई कि राकेश, गरम्मू, सुरेन्दा, गुड्डा, गिरजा, नन्नी और जामवती मिल कर मारे हैं, सब लोग सोधो, डायन कहकर मारे हैं, कहते हैं कि तुम जादू टोना करती हो, उनकी तबीयत तो नहीं खराब होती है हम जरूर मर रहे हैं हमारी तबीयत खराब होती है, हमारे पति को मारे हैं जब हम उनको बचा करके अंदर ले गए तो एक लात दरवाजे में मारे हैं फिर वहां से निकाल करके घसीट कर ले गए और फिर मारे हैं, बड़ी मुश्किल से बचे हैं हम लोग।

घायल की माँ ने बताया

वहीं विशाल की मां गुड्डी बाई बताई कि हमारा लड़का बहू के इलाज के लिए गुनिया पंडा को दिखाता है, तो सोधनिया, डायन ये सब कह कर गांव मे चलता है, जो लोग मारे हैं वही जादू टोना करते हैं, भल्लू, सुरेन्दा, गुड्डा, गिरजा, नन्नी और जामवती ये सब मिल कर मारे हैं, उसकी औरत को भी घसीट करके मारे हैं दरवाजे में भी लात मारे हैं।

सिविल सर्जन ने बताया

इस मामले मे जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉक्टर के सी सोनी ने बताया कि हमारे यहां जिला अस्पताल में आज 1 मरीज को समीपस्थ ग्राम अमड़ी से लाया गया है जिसके साथ मारपीट हुई है उसके परिजनों ने बताया कि जादू टोने के अंदेशे में मारपीट की गई है उसे मरीज को उपचार दिया जा रहा है पुलिस को भी सूचना दे दी गई है पुलिस अपनी कार्रवाई कर रही है यदि और उपचार की आवश्यकता होगी तो वह भी दिया जाएगा।

सरकारी दावों की हकीकत

गौरतलब है कि ग्रामीण क्षेत्रों और बैगा आदिवासी समुदाय मे इस तरह का अंधविश्वास का मामला सामने आने पर आदिवासियों का जीवन स्तर ऊँचा उठाने, इनको हर सुविधा देने, शिक्षा देने जैसे सरकार के सारे दावे झूठे साबित हो जाते हैं।

अंधविश्वास का कहर जादू टोना के अंदेशे में युवक की निर्ममता से पिटाई

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here