Home लापरवाही आवारा मवेशियों का कहर व्यापारी की गई जान सी एम के निर्देश...

आवारा मवेशियों का कहर व्यापारी की गई जान सी एम के निर्देश हवा में

226
0

प्रदेश के मुखिया भले ही आवारा मवेशियों के लिये गौशाला बनवाने का दावा करें लेकिन सड़कों पर घूम रहे आवारा मवेशी ने ली व्यापारी की जान

सी एम की घोषणा थोथी

Umaria – प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव लगातार अपने भाषाणों मे गांव से लेकर शहर तक हर जगह गौशाला निर्माण की बात करते हैं, ग्रामीण क्षेत्र हो या शहरी सभी जगह और सभी सरपंचो समेत जिले कलेक्टर से लेकर नगरीय निकाय तक को आवारा मवेशियों को गौशाला तक भिजवाने और उनको वहां रखने की बात करते नहीं थकते हैं। वहीं उनके नुमाइंदे उनकी बातों को हवा मे उडाने से नहीं चूकते हैं। आये दिन हाइवे हो या गाँवो की गलियां सभी जगह आवारा मवेशियों का जमघट देखने को मिलता है, जिसके चलते दुर्घटनाओं मे बेतहाशा वृद्धि हुई है, प्रतिदिन कोई न कोई उनसे टकरा कर अपनी जान गंवा रहा है।

प्रतिष्ठित व्यापारी की गई जान

जी हाँ हम बात कर रहे हैं उमरिया जिला मुख्यालय की जहाँ नगर के हर रास्तों मे दस – बीस आवारा मवेशी खड़े या आपस मे लड़ते मिल जायेंगे, ऐसी ही एक घटना गुरुवार को हुई जहाँ नगर के पुराना पड़ाव निवासी प्रतिष्ठित व्यवसायी हर प्रसाद गुप्ता उर्फ़ लल्ला अपनी दुकान से वापस घर जा रहे थे तभी एक आवारा सांड ने उनको उठा कर पटक दिया और उनके कमर की हड्डी टूट गई, उनके पुत्रों को खबर मिलते ही वो लोग तत्काल जबलपुर डॉक्टर अजय सेठ के यहाँ ले गए जहाँ उनके कमर का ऑपरेशन किया गया और चोट इतनी गंभीर रही कि उनके दिमाग़ पर भी असर हुआ जिसके कारण उनको लगाया गया आक्सीजन मास्क वो बार – बार अलग कर देते थे अंत मे शनिवार को उनकी दुखद मृत्यु हो गई।

मृत व्यापारी के पुत्र ने बताया

उनके पुत्र पुष्पेन्द्र गुप्ता ने बताया कि हमारे पापा सब्जी लेकर घर जा रहे थे तभी रास्ते मे पीछे से एक सांड ने उनको मार दिया जिसके कारण उनकी मौत हो गई, इतना ही नहीं वह सांड कई लोगों को मार कर अपाहिज बना चुका है और नगर पालिका ध्यान नहीं देती है, दिन भर सैकड़ों आवारा मवेशी नगर मे घूमते रहते हैं। हम चाहते हैं कि उसको पकड़वा कर कहीं ले जाएँ ताकि दुबारा किसी के साथ ऐसी घटना न हो सके।

इनका कहना है

वहीं नगर पालिका परिषद उमरिया के सी एम ओ किशन सिंह ने बताया कि हमको इस घटना की जानकारी नहीं है, हमने पूर्व मे भी ऐसे मवेशियों को पकड़वा कर गौशाला भेजा है, अब उसको चिन्हित करवा कर गौशाला भिजवाते हैं।

जगह – जगह आवारा मवेशियों का जमघट

गौरतलब है कि नगर मे जिला अस्पताल के सामने, पाली रोड, सब्जी मंडी, रमपुरी रोड, घंघरी नाका, स्टेशन चौराहा, जय स्तम्भ चौक कहाँ तक बताया जाय हाइवे से लेकर हर जगह आवारा मवेशियों का जमघट लगा रहता है जिसके चलते यातायात बाधित होने के साथ भीषण दुर्घटना भी होती है, वहीं जिले मे सी एम के निर्देश कागजों तक सिमट कर रह गए हैं, ऐसे मे कब तक लोग अपनी जान गवाएंगे इसका तो पता नहीं है लेकिन इतना जरूर है कि जिले के कलेक्टर से लेकर नगरीय निकाय के सी एम ओ, जनपदों के सी ई ओ तक सभी सी एम के निर्देश को हवा मे उडाने मे लगे हैं जिसके चलते लगता है कि सी एम की घोषणा थोथी है।

आवारा मवेशियों का कहर व्यापारी की गई जान सी एम के निर्देश हवा में

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here