
संजय गांधी ताप विद्युत परियोजना का निरीक्षण करने आए केंद्रीय ऊर्जा सचिव की दस गाड़ियों का काफिला बना चर्चा का विषय
*ऊर्जा सचिव की गाड़ियों का काफिला*

Umaria – जिले के बिरसिंहपुर पाली में उस समय लोगों के बीच चर्चा तेज हो गई, जब भारत सरकार के ऊर्जा मंत्रालय के सचिव पंकज अग्रवाल संजय गांधी ताप विद्युत केंद्र के निरीक्षण के लिए पहुंचे। एक ओर देश के प्रधानमंत्री लगातार मंचों से ईंधन बचाने, सादगी अपनाने और सरकारी खर्च कम करने की अपील कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर केंद्रीय ऊर्जा सचिव का भारी – भरकम काफिला लोगों की नजरों में सवाल खड़े करता दिखाई दिया। स्थानीय लोगों के मुताबिक सचिव के काफिले में करीब 9 से 10 वाहन शामिल थे। इतनी बड़ी संख्या में वाहनों के साथ निकले इस काफिले को देखकर लोगों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। कई लोगों ने सवाल उठाया कि जब देश आर्थिक बचत, ईंधन संरक्षण और पर्यावरण संतुलन की बात कर रहा है, तब जिम्मेदार पदों पर बैठे अधिकारी ही अगर व्ही आई पी संस्कृति का प्रदर्शन करेंगे तो आम जनता को क्या संदेश जाएगा।
*लोगों के बीच चर्चा*

जिले के बिरसिंहपुर पाली के संजय गांधी ताप विद्युत केंद्र पहुंचे केंद्रीय ऊर्जा सचिव ने अधिकारियों के साथ बैठक कर व्यवस्थाओं और संचालन की समीक्षा की। बताया गया कि उन्होंने उत्पादन और अन्य तकनीकी पहलुओं को लेकर अधिकारियों से चर्चा की। वहीं उनके काफिले को लेकर जमकर माहौल गर्म है कि इधर देश आर्थिक संकट से गुजर रहा है, वहीं उर्जा सचिव के गाड़ियों का काफिला प्रधानमंत्री की अपील के विपरित है।
*केंद्रीय ऊर्जा सचिव का 10 गाड़ियों वाला काफिला बना चर्चा का विषय*







