Home धर्म श्रद्धा भक्ति की मिशाल शरीर पर बोये जवारे

श्रद्धा भक्ति की मिशाल शरीर पर बोये जवारे

1177
0

नवरात्रि में एक से बढ़ कर एक श्रद्धा भक्ति के तरीके देखने को मिलते हैं। ऐसी ही श्रद्धा देखने को मिली जहां एक युवक अन्न त्याग कर अपने सीने पर जवारे बोया है। जिसको देखने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है।

आपने तरह – तरह की श्रद्धा भक्ति के मामले देखे और सुने होंगे। हम आज आपको माता रानी की श्रद्धा का एक ऐसा नजारा दिखा रहे हैं जिसको देख कर आप सोचने को मजबूर हो जाएंगे कि कैसे सम्भव है। कहते हैं कि भक्ति में शक्ति होती है, जो आज सामने दिख रही है। मामला है उमरिया जिले के अंतिम छोर में बसे ग्राम झाल का, जहां का रहने वाला युवक नागेंद्र मिश्रा अपने सीने पर जवारे उगाया है। नागेंद्र मिश्रा की अनूठी तपस्या को देखने के लिए ग्रामीण और क्षेत्रवासी भारी संख्या पर पहुंच रहे हैं।


ग्राम झाल के ही ओम प्रकाश मिश्र बताते हैं कि युवक नागेन्द्र नवरात्रि के 2 दिन पूर्व से ही अन्न का त्याग कर अपने शरीर को शुद्ध कर अपने शरीर पर जवारे बोने के लिए तैयार कर लिया था और नवरात्रि प्रारम्भ होते ही देवी माता के मन्दिर में लकड़ी का तख्ता बिछा कर अपने शरीर पर जवारे बोआ दिया और उस दिन से लगातार उसी तखत पर लेटा हुआ है और दोनो समय जवारे सींचे जा रहे हैं। सबसे बड़ी बात तो यह है कि इन दिनों में अन्न, जल सभी का त्याग कर दिया है, इतना ही नही इन दिनों में शौच, पेशाब, थूकना सभी कुछ अर्थात सभी नित्य क्रिया का भी त्याग किया हुआ है। वहीं ओम प्रकाश यह भी बताते हैं कि जब यह छोटा सा तभी से देवी के प्रति अटूट श्रद्धा रही है, एक बार तो अपनी जीभ भी काट कर माता रानी को अर्पित कर चुके हैं और वह जीभ 18 घंटे बाद माता रानी के आशीर्वाद से वापस ठीक हो गई थी। 2 वर्ष पूर्व भी अपने छाती पर जवारे बोए थे, और इस वर्ष भी कड़ी तपस्या कर कर अपने सीने में जवारे उगाये हैं, इनकी श्रद्धा रही कि हम 2 बार अपने शरीर पर जवारे उगाएंगे और इस बार पूरी हो गई है। अष्टमी को ऐसी ही हालत में इनको शारदा माता मैहर के दरबार मे ले जाया जाएगा जहां इन जवारों का विसर्जन होगा।

गौरतलब है कि आज भी देवी माता के प्रति ऐसी अटूट श्रद्धा और भक्ति बहुत ही कम देखने को मिलती है, जिसमे 9 दिन एक ही अवस्था में लेटे रहना और बाद में बिना इलाज के पूर्ण स्वस्थ्य रहना, यह माता रानी के आशीर्वाद और चमत्कार का ही फल है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here