Home धर्म रामनवमी पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब सड़क पर छाई हरियाली

रामनवमी पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब सड़क पर छाई हरियाली

145
0

माता बिरासिनी मंदिर से निकला भव्य जवारा जुलुए, सड़क पर दिखी हरियाली की चादर, हजारों श्रद्धालु हुए शामिल, कलेक्टर एसपी ने किया पूजन

इतने जवारा कलश हुए स्थापित

Umaria – जिले ही प्रदेश में प्रसिद्ध माता बिरासिनी देवी मंदिर पाली का जवारा जुलूस हर वर्ष की भांति शान से निकला और नगर का भ्रमण करते हुए सगरा तालाब में विसर्जित हुआ। यहां देश के कोने – कोने के लोग अपनी आस्था और श्रद्धा के साथ जवारा कलश की स्थापना करवाते हैं, जिनकी मांग माता पूरी कर देती हैं वो कहीं भी रहते हों लेकिन माता के दरबार मे हाजरी लगाने आते हैं और कलश स्थापना करवाते हैं, इस रामनवमी में 14595 जवारा कलशों की स्थापना हुई।

क्या रहा खास

माता बिरासिनी धाम पाली में रामनवमी मनाई गई जिसमें जिले के कलेक्टर धरणेन्द्र कुमार जैन और जिले की एसपी निवेदिता नायडू ने पूजन किया उसके बाद क्षेत्रीय कलाकारों ने करमा और शैला नृत्य की प्रस्तुति दिया, उसके बाद माता काली का रूप धारण कर चल समारोह में झांकी निकाली गई, जिसमे कोई अपने गाल में आरपार बाना छेद कर तो कोई हाथ मे तलवार लेकर काली नृत्य करते हुए निकला, इनके पीछे जवारा कलश लेकर महिलाएं और पुरुष निकले जिसको देख कर ऐसा लगता रहा कि पूरी सड़क हरी हो गई, 1 किलोमीटर दूर तक सड़क पर हरियाली ही हरियाली नजर आ रही थी, श्रद्धालु पूरी श्रद्धा के साथ नाचते – गाते जवारा कलश लेकर सगरा तालाब पहुंचे और वहां विसर्जन किया गया।

श्रद्धालुओं के मन मे रही कसक

9 दिन पूरी श्रद्धा और भक्ति का वातावरण पूरे पाली नगर में बना रहा बस लोगों के दिल मे कसक रही तो एक ही बात की कि प्रदेश के मुखिया ने माता बिरासिनी की नगरी पाली में शराबबंदी नही किया, जबकि माता बिरासिनी की नगरी पाली का इतिहास सैकड़ों वर्ष पुराना है और शुरू से यह धार्मिक नगरी रही है लेकिन आज तक सरकार ने इसे धार्मिक नगरी का दर्जा नही दिया।

रामनवमी पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब सड़क पर छाई हरियाली

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here