
Bandhavgarh टाइगर रिजर्व क्षेत्र में सुबह बीमार मिले नन्हे हाथी शावक का रेस्क्यू कर लाया गया ताला हाथी कैम्प में, डॉक्टरों की टीम लगी है निगरानी में
जानिये क्या है मामला

Umaria – मां किसी की भी हो, यदि बेटा मां से बिछड़ जाय तो उस पर क्या गुजरती है, इस बात को वही जानता है, फिर हाथी जो सबसे समझदार जीव होता है। ऐसा ही हुआ इस 2 माह के नन्हे शावक के साथ, इसके भी मां की मौत हो गई और यह दुधमुंहा बच्चा 4 दिन से बिना कुछ पिये खाये मां को तलाशते – तलाशते थक कर चूर होकर भूख प्यास से व्याकुल होकर गिर गया। लोगों ने इसकी सूचना वन विभाग को दिया तो गश्ती दल मौके पर पहुंच कर देखा और उच्च अधिकारियों को सूचना दिया। सारा मामला जिले के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के पनपथा बफर क्षेत्र के छतवा बीट के जमुनिहा हार का रहा और जंगल में नन्हे जंगली हाथी शावक के बीमार होने की सूचना मिलते ही पार्क प्रबंधन एलर्ट मोड पर आ गया और वहां गिरे हुए 2 माह के नन्हे हाथी शावक का इलाज शुरू किया और उसको दूध पिलाया तो वो 4 दिन से भूखा होने के कारण भोजन पाते ही उठ खड़ा हुआ।
क्या कहे उप संचालक

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के उप संचालक प्रकाश कुमार वर्मा ने बताया कि सुबह करीब साढ़े 4 बजे सूचना मिली कि पनपथा बफर क्षेत्र में एक हाथी का बच्चा बीमार है तो तत्काल डॉक्टरों के साथ हमारी टीम को रवाना किया गया और उसको रेस्क्यू कर ताला ले आया गया है अभी बच्चा स्वस्थ्य है।
उसकी उम्र करीब डेढ़ से 2 माह है और उसको ताला हाथी कैम्प में रखा गया है।

बीमार नन्हे जंगली हाथी शावक का किया गया रेस्क्यू







