Home आत्महत्या का प्रयास महिला प्रधान आरक्षक ने किया अज्ञात पदार्थ का सेवन

महिला प्रधान आरक्षक ने किया अज्ञात पदार्थ का सेवन

567
0

अनूपपुर से सीएम डियूटी करके वापस लौटी महिला प्रधान आरक्षक ने अज्ञात पदार्थ का सेवन कर लिया जिससे हालत नाज़ुक हो गई, पुलिस विभाग द्वारा जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां इलाजरत है।

उमरिया – कोतवाली में पदस्थ महिला प्रधान आरक्षक हेमलता सिंह पत्नी स्वर्गीय संतोष सिंह की नियुक्ति वर्ष 2005 में अनुकम्पा में हुई थी। इनके पिताजी लल्लू सिंह भी पुलिस विभाग में पदस्थ थे अचानक उनकी मृत्यु होने के बाद भाई बहनों में बड़ी होने के कारण हेमलता को अनुकम्पा नियुक्ति मिली।

9 अगस्त को मुख्यमंत्री का कार्यक्रम अनूपपुर में होने के कारण इसकी डियूटी वहां लगी हुई थी, आज सुबह डियूटी से वापस लौटने के बाद अचानक किसी अज्ञात पदार्थ का सेवन घटना की जानकारी के बाद जिला अस्पताल लाया गया, जहां इलाज किया जा रहा है।

डियूटी डॉक्टर असित निगम ने बताया कि डेढ़ बजे हेमलता सिंह को अज्ञात पदार्थ का सेवन करने के बाद जिला अस्पताल लाया गया है जहां इलाज किया जा रहा है।


हालांकि इस मामले में अभी पुलिस विभाग भी महिला प्रधान आरक्षक के बयान लेने के प्रयास में जुटी है। और महिला प्रधान आरक्षक के परिजन भी कुछ नही बोल रहे हैं लेकिन हालत में सुधार होने के बाद अस्पताल से भागने का प्रयास कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here