Home वाइल्डलाइफ तेंदुए के हमले से 3 घायल, 1 गंभीर शहडोल रिफर

तेंदुए के हमले से 3 घायल, 1 गंभीर शहडोल रिफर

241
0

तेंदुए के हमले से 3 घायल एक की हालत गम्भीर, धान काट रहे व्यक्ति पर तो दूसरा शौच करने गये युवक और तीसरा घर मे बैठी युवती पर हमला किया, 1 की हालत गम्भीर।

क्या हुई घटना

Umaria – जिले के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के मानपुर बफर क्षेत्र में अब तेंदुए का आतंक, लोगों का खेत और शौच जाना हुआ आफत, इतना ही घर का दरवाजा खुलना भी बना मुसीबत, एक युवती को घर मे घुस कर किया घायल। खेत मे धान काट रहे व्यक्ति पर हमला किया, जब लोग तेंदुए को खदेड़े तो दूसरे गांव पहुंच गया वहां सुबह शौच के लिए गए युवक को गम्भीर रूप से घायल कर दिया उसके बाद खाना बना कर घर मे बैठी युवती पर घर में घुसकर निशाना बनाया।

क्या कहते हैं मानपुर रेंजर

इस मामले में मानपुर रेंजर मुकेश अहिरवार ने बताया कि कल देर शाम सूचना मिली कि ग्राम हिरौली में अपने खेत मे फूल चंद सिंह पिता श्याम लाल सिंह उम्र 52 वर्ष पर तेंदुए ने हमला कर दिया तब तत्काल वाहन भेज कर उनको सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मानपुर में लाकर भर्ती करवाया गया जहां उनका इलाज चल रहा है। वहीं ग्राम कुदरी में सुबह शौच करने गए लवकेश बैगा उम्र करीब 28 वर्ष निवासी ग्राम कुदरी को गम्भीर रूप से घायल कर दिया है। उसके बाद ग्राम कुदरी में ही मोनिका सिंह उम्र करीब 20 वर्ष अपने घर मे खाना बना कर बैठी हुई थी तभी घर मे घुस कर उनको भी घायल कर दिया है। सूचना मिलते ही दोनो घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मानपुर लाया गया और लवकेश बैगा की हालत ज्यादा गम्भीर होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कालेज शहडोल रिफर कर दिया गया। जहां 108 एम्बुलेंस न मिलने के कारण वन विभाग द्वारा निजी गाड़ी करके भेजा गया है, और सभी घायलों को तात्कालिक सहायता राशि 1 – 1 हजार रुपये उपलब्ध करवाई जा रही है एवं बाकी रकम बिल प्रस्तुत करने पर नियमानुसार दी जाएगी।

परिजन ने क्या कहा

वहीं मोनिका सिंह के परिजन उदय भान सिंह ने बताया कि ये खाना बना कर घर मे बैठी हुई थी तभी तेंदुआ घर मे घुस कर इसके ऊपर हमला कर दिया जिससे बुरी तरह घायल है।

क्या है वन्य जीवों और ग्रामीणों की स्थिति

गौरतलब है कि इन दिनों बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में वन्य जीवों का आतंक बढ़ रहा है जिसके चलते ग्रामीणों पर उनका हमला जारी है, तो वहीं दूसरी तरफ हाथियों की मौत और अनाथ शावक भी मिल रहे हैं, ऐसे में पार्क अमले को अधिक सतर्क रह कर ग्रामीणों को सतर्क करने की आवश्यकता है।

तेंदुए के हमले से 3 घायल, 1 गंभीर शहडोल रिफर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here