
तेंदुए के लगातार हमले से ग्रामीण बेहद आक्रोशित, शाम को 5 बजे करीब फिर आतंकी तेंदुए ने 58 वर्षीय व्यक्ति पर किया हमला
जानिये पूरा मामला

Umaria – जिले के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के मानपुर बफर रेंज अंतर्गत ग्राम कुदरी निवासी 58 वर्षीय ग्रामीण पर शाम 5 बजे उसी आतंकी तेंदुए ने हमला कर दिया। तेंदुए के हमले से घायल होने की बात जैसे ही ग्रामीणों को पता लगी सारे ग्रामीण आक्रोशित होकर सैकड़ों की संख्या में घरों से बाहर आ गए और पार्क प्रबंधन को तत्काल तेंदुए का रेस्क्यू करने को कहे, वहीं भारी संख्या में पुलिस और वन विभाग के कर्मचारी एवं अधिकारी भी मौके पर मौजूद हैं।
क्या कहा मानपुर रेंजर ने

वहीं मानपुर रेंजर मुकेश अहिरवार ने बताया कि ग्राम कुदरी के खोहरी टोला निवासी 58 वर्षीय मुन्ना सिंह पिता राम मिलन सिंह गांव के पास ही मवेशी चरा रहे थे तभी उन पर तेंदुए ने हमला कर दिया, जिसकी सूचना मिलते ही घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मानपुर में भर्ती करवा दिया गया हैं जहां उनका इलाज किया जा रहा है। वहीं ग्रामीण लगातार हो रही घटना से आक्रोशित हैं, उनको समझाइश दी जा रही है और तेंदुए को ट्रैप करने के लिए पिंजरे लगाए जा रहे हैं और हाथी भी सर्चिंग में जुटे हैं, जैसे ही दिखेगा उसको ट्रैंकुलाइज कर रेस्क्यू कर लिया जाएगा और ग्रामीणों को भी समझाइश दी जा रही है कि रात में घरों से बाहर न निकले।
क्या है स्थिति

गौरतलब है कि बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व एरिया से सटे गांवों में मानव और वन्य जीव द्वंद लगातार बढ़ता ही जा रहा है जिसके चलते ग्रामीण भी आक्रोशित हो रहे हैं, ऐसे में आवश्यकता है कि टाइगर रिजर्व एरिया के चारो तरफ चैन लिंक फेंसिंग करवाया जाय ताकि ग्रामीण और उनके मवेशी सुरक्षित रह सके और मानव एवं वन्य जीव द्वंद पर लगाम लग सके।
मवेशी चरा रहे ग्रामीण पर तेंदुए ने किया हमला ग्रामीण घायल







