
चना गहाई के दौरान थ्रेसर के साफ्ट में फंसने से विधवा बैगा आदिवासी महिला की मौत, दो बच्चे हुए अनाथ, पति की पहले हो चुकी थी मौत, पुलिस जांच में जुटी।
क्या हुई घटना

Umaria – जिले के नोरोजाबाद थाना अंतर्गत ग्राम बुढान रामपुर में चना गहाई के दौरान थ्रैसर के साफ्ट में फंसने से विधवा बैगा आदिवासी महिला की मौत हो गई। इस हादसे में ग्राम नरवार निवासी विधवा महिला फूल बाई पति स्वर्गीय तम्मा बैगा ग्राम नरवार निवासी जयपाल सिंह राठौर के चना की गहाई करने के लिये आई थी।
टी आई ने बताया

नौरोजाबाद टी आई राजेश चन्द्र मिश्रा ने बताया कि ग्राम नरवार की रहने वाली फूल बाई बैगा पति स्वर्गीय तम्मा बैगा उम्र 40 वर्ष को ग्राम जरहा निवासी जय पाल सिंह राठौर अपने खेत में बोये हुए चना की गहाई करने के लिए बुलाया था और वो कामता सिंह राठौर का ट्रैक्टर और थ्रैसर अपने खेत ग्राम बुडान रामपुर में लाया और चना की गहाई शुरू करवा दिया कुछ समय बाद थ्रैसर के चलने से चना नीचे गिरने लगा जिसको उठाने के लिए फूल बाई नीचे घुसी और ट्रैक्टर एवं थ्रेसर के बीच लगी साफ्ट में उसकी साड़ी का हिस्सा फंस गया जिसमें फूल बाई साफ्ट के साथ घूमने लगी और उसका हाथ शरीर से अलग हो गया है, वहीं साफ्ट में फंसने और उसके साथ घूमने से कमर से ऊपर के हिस्से में गम्भीर चोट आई।
परिवार की स्थिति

घटना के बाद आनन-फानन में थ्रेसर मालिक कामता सिंह मौके से गायब हो गया और किसान जय पाल सिंह निजी ऑटो रिक्सा की मदद से घायल महिला को जिला अस्पताल के लिये भेजा लेकिन ऑटो रिक्सा को अमहा रेलवे क्रासिंग से ही यह कह कर वापस लौटा दिया कि इसकी मौत हो चुकी है। सवाल यह उठता है कि जिला अस्पताल पहुंचने पर शायद इलाज मिलने पर उसकी जान बच जाती। वहीं बताया गया कि महिला के 3 बच्चे हैं जिसमे एक बेटा और 2 बेटी है, 1 बेटी की शादी भी गांव के ही युवक के साथ हो चुकी है वहीं दो बच्चे अनाथ हो गए। वहीं मृतिका के मायके के लोग बताये की किसान जय पाल सिंह जंगल मे बकरी चराने के दौरान जबरन बुला कर गहाई करवाने लाया था। मृतिका ही पति की मौत के बाद माता – पिता दोनो का फर्ज निभाती रही और मजदूरी कर अपने बच्चों का भरण पोषण करती थी। वहीं पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है।
नही मिली प्रशासनिक मदद

गौरतलब है कि आदिवासी विधवा महिला थ्रेसर मालिक और किसान की लापरवाही की भेंट चढ़ गई। हालांकि अभी बैगा विकास परियोजना और आदिम जाति कल्याण विभाग की तरफ से कोई पहल नही की गई है, जबकि बैगा, भरिया और सहरिया राष्ट्रीय संरक्षित जनजाति हैं और उनको शासन की तरफ से अंत्येष्टि सहायता राशि भी दी जाती है, लेकिन आदिम जाति कल्याण विभाग तो जिले में मात्र करोड़ों का घोटाला करने के लिए है, उसको आदिवासी के हित से कोई लेना देना नही है, जबकि उन अनाथ बच्चों के पास अंतिम संस्कार करने के लिए भी पैसा नही था तो ग्रामीणों और समाज के लोगों ने कफ़न – दफन की व्यवस्था किया।
थ्रेसर के साफ्ट में फंसकर आदिवासी महिला की मौत बच्चे हुए अनाथ







