
तेंदुए द्वारा 4 लोगों को घायल करने के बाद वन विभाग ने आतंकी तेंदुए को किया पिंजरे में कैद, रेस्क्यू के दौरान 5 लोग हुए घायल।
वन विभाग की टीम और ग्रामीणों ने क्या किया

Umaria – जिले के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व अंतर्गत मानपुर बफर रेंज के ग्राम हिरौली और कुदरी में 4 लोगों को घायल करने के बाद ग्रामीण काफी आक्रोशित रहे। उनके आक्रोश और तेंदुए की हमलावर स्थिति को देखते हुए 48 घंटे से पुलिस और वन विभाग की टीम लगातार हाथियों के साथ आतंकी तेंदुए की सर्चिंग में लगी रही।
कितना समय लगा और कितने लोग लगे

कई जगह पिंजरे भी रखे गए थे लेकिन होशियार तेंदुआ नही फंसा। आज भी सुबह से पार्क का अमला हाथियों के साथ लगभग 100 लोगों की टीम को लेकर तेंदुए का लोकेशन पता लगाने में लगा था लेकिन शाम को जब फिर ग्रामीण पर हमला किया तब हाथी और पूरे वन विभाग के कर्मचारी, अधिकारी और ग्रामीण मिल कर उसको घेरे जिसमे तेंदुए ने 5 लोगों को घायल कर दिया है, 3 वन विभाग के कर्मचारी हैं तो 2 ग्रामीण भी शामिल हैं। घायल होने की परवाह न करते हुए सभी लोग ग्राम खोहरी के पास बरैयाडाँड़ हार के जंगल से तेंदुए को रेस्क्यू कर पिंजरे में कैद कर लिए हैं और उस आतंकी तेंदुए को ताला कैम्प लेकर रवाना हो गए साथ ही सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मानपुर में भर्ती करवाया जा रहा है।
क्या कहते हैं उप संचालक

उप संचालक बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व प्रकाश कुमार वर्मा ने बताया कि अभी देर शाम मानपुर बफर परिक्षेत्र के खोहरी बीट के कक्ष क्रमांक पी एफ 371 बरैयाडाँड़ हार के जंगल से मादा तेंदुवे को रेस्क्यू कर लिया गया है, इसकी उम्र लगभग 2 वर्ष होगी, इसको चिकित्सकों के निगरानी में अभी ताला कैम्प में रखा जाएगा। वहीं रेस्क्यू के दौरान 5 लोग घायल हुए हैं जिसमे हमारे 3 कर्मचारी और 2 ग्रामीण शामिल है, हालांकि घायलों में सभी सामान्य हैं, मात्र एक व्यक्ति के जांघ में थोड़ा ज्यादा लग गया है लेकिन चिंताजनक नही है, दो हाथी के साथ बांधवगढ़ टाइगर रिज़र्व के मानपुर एसडीओ वन बी एस उप्पल, मगधी, पतौर, कल्लवाह, धमोखर और मानपुर रेंज के रेंजर एवं 100 कर्मचारी एवं श्रमिक मौके पर तैनात रह कर ग्रामीणों को लगातार सावधान करते रहे।
कितने सतर्क है वन विभाग के लोग

गौरतलब है कि जिस तरह पार्क का अमला हाथियों की मौत के बाद सतर्क है यदि इसी तरह सतर्क रह कर हमेशा कार्य करे और पार्क एरिया के चारो तरफ चैन लिंक फेंसिंग करवा दिया जाय तो वन्यजीवों से होने वाली घटनाओं और मानव एवं वन्य जीव द्वंद में कमी आएगी।

वन विभाग ने किया आतंकी तेंदुए को पिंजरे में कैद







