
Umaria – Collector कार्यालय के सामने Congress पार्टी के द्वारा जिले मे बिजली विभाग द्वारा लगाए जा रहे Smart मीटर के विरोध सहित अन्य 5 मांगो को लेकर जिला स्तरीय धरना प्रदर्शन किया गया है। कांग्रेस पार्टी के द्वारा आयोजित इस धरना प्रदर्शन मे पुष्पराजगढ़ MLA फुन्देलाल सहित कांग्रेस कार्यकर्त्ता हुए शामिल Congress जिला अध्यक्ष ने कहा मांगे पूरी नहीं हुई तो होगा उग्र आंदोलन।

Smart मीटर के विरोध में Congress का विशाल धरना प्रदर्शन
जिला मुख्यालय स्थित Collectoret के सामने कांग्रेस पार्टी के द्वारा स्मार्ट मीटर के विरोध में एक विशाल धरना प्रदर्शन किया गया जिसमे शामिल होने पुष्पराजगढ़ MLA फुन्देलाल मार्को भी पहुचे Congress पार्टी के जिला अध्यक्ष सहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपनी 5 सूत्रीय मांगो को लेकर राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा।
Smart मीटर के विरोध में Congress का विशाल धरना प्रदर्शन

अपनी मांगों को लेकर Congress जिला अध्यक्ष अजय सिंह ने उपभोक्ताओं से बिजली बिल ना जमा करने की अपील की है और कहा है कि अगर मांगे पूरी नहीं हुई तो उग्र आंदोलन करेंगे, वहीं प्रदेश के सरकार के ऊपर यह आरोप लगाया कि नल जल योजना एवं स्मार्ट मीटर के नाम से जनता को ठगा जा रहा है पहले डिजिटल मीटर लगे तो जनता ने पैसे दिए अब स्मार्ट मीटर में भी बिजली का बिल अधिक आने की भरपूर शिकायत मिल रही है, M P सरकार लाडली बहनो को जो पैसा दे रही है वह Smart मीटर के माध्यम से वसूल रही है अगर सरकार ने हमारी इन मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया तो भविष्य में उग्र आंदोलन किया जाएगा जिसकी सारी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी।
Smart मीटर के विरोध में Congress का विशाल धरना प्रदर्शन

वहीं इस मामले में A D M उमरिया शिव गोविंद सिंह मरकाम ने बताया कि आज Congress कमेटी के जिलाध्यक्ष अजय सिंह और उनके साथ 2 – 3 सौ लोग एक ज्ञापन सौंपे हैं, उसमें लेख किया गया है जो Smart मीटर लग रहे हैं वो बहुत तेज चल रहे हैं, और जो Transformer जले हुए हैं उनको बदला जाए, इन्ही सब को लेकर 6 सूत्रीय मांग राज्यपाल महोदय को प्रस्तुत किया गया है, तो जिला प्रशासन की ओर से मैं ज्ञापन प्राप्त कर लिया हूँ।

Smart मीटर के विरोध में Congress का विशाल धरना प्रदर्शन







