Home प्रदर्शन BANDHAVGARH का पर्यटकों के लिए गेट खुलते ही MLA बैठी धरने पर

BANDHAVGARH का पर्यटकों के लिए गेट खुलते ही MLA बैठी धरने पर

148
0

MLA मीना सिंह को शायद HIGH COURT पर नही है भरोसा कोर्ट में मामला होने के बाद भी अपनी ही सरकार के खिलाफ बैठी धरने पर पर्यटन रुका

BANDHAVGARH का पर्यटकों के लिए गेट खुलते ही MLA बैठी धरने पर

Umaria – जिले के विश्व प्रसिद्ध Bandhavgarh टाइगर रिजर्व 30 जून को बंद होने के बाद आज सैलानियों के लिए खुला और पार्क खुलते ही Ex Cabinet मंत्री और मानपुर विधानसभा क्षेत्र की भाजपा MLA मीना सिंह अपनी ही सरकार के खिलाफ सैकड़ो लोगो के साथ बांधवगढ़ में टिकिट काउंटर के गेट पर धरने पर बैठ गईं जिससे दूसरे टाइम की सफारी नही हो सकी।

BANDHAVGARH का पर्यटकों के लिए गेट खुलते ही MLA बैठी धरने पर

मानपुर MLA मीना सिंह का कहना है कि Bandhavgarh टाइगर रिजर्व के आसपास के प्रभावित ग्रामीणों की जिप्सी को पार्क प्रबंधन के द्वारा नहीं लगाया जा रहा है। हम सरकार के खिलाफ नही बल्कि पार्क प्रबंधन के खिलाफ धरने पर बैठे हैं। लगभग 50 नई जिप्सियों को पयर्टन के लिए लगाए जाने की मांग पर अड़ी हुई है, और दूसरे टाइम पार्क के भीतर जिप्सियों को नही जाने दीं जिससे शासन का राजस्व भी प्रभावित हुआ। सबसे बड़ी बात तो यह है कि इसका मामला High Court में विचाराधीन है जिसकी रिट याचिका क्रमांक wp 23335/2024 है, जिस पर सरकार को नोटिस भी न्यायालय की तरफ से प्राप्त हो चुकी है जिसकी सुनवाई 14 अक्टूबर को होना है जिसके बावजूद भी मानपुर MLA एवं पूर्व जनजातीय कार्य मंत्री मीना सिंह का कहना है कि जब तक मांग पूरी नही होगी तब तक Tourism नही चलने दिया जाएगा।

BANDHAVGARH का पर्यटकों के लिए गेट खुलते ही MLA बैठी धरने पर

किन लोगों की है जिप्सियों को लगवाने की कर रही हैं बात

शायद विधायक जी को पता नहीं है कि जिस जिप्सी के लिए धरने पर बैठी है वह जिप्सी ऐसे लोगों की है जो Government कर्मचारी के पुत्र हैं जिनकी I D भी पिता के साथ ही जुड़ी हुई है, जिनकी पूर्व से जिप्सी पंजीकृत है कोई साहू ट्रेडर्स का मालिक है तो कोई सरकारी कर्मचारी का लड़का है जो सभी बांधवगढ़ में ही कार्यरत है और कोई गाइड भी है।

BANDHAVGARH का पर्यटकों के लिए गेट खुलते ही MLA बैठी धरने पर

वहीं इस मामले में जिप्सी मालिक E D राजू ने बताया कि हमारे यहां जो जिप्सियां पार्क में चलाई जाती हैं उसका 244 का रोस्टर है उसके विरोध में हमारी मांग है कि नई गाड़ी नही जुड़े इसलिए हम लोग कलेक्टर साहब के पास भी गए थे। हमारी मांग यह है कि 244 गाड़ियां रोस्टर में हैं हम लोगों का माह में 10 से 11 Round ही नम्बर आता है, जब 40 से 45 गाड़िया और जुड़ जाएंगी तो हम लोगों को 3 से 4 Round ही जाने को मिलेगा तो हम कैसे अपना परिवार पालेंगे। 2022 में एक L A C की मीटिंग भी हुई थी जिसमे यह निर्णय लिया गया था कि भविष्य में नए वाहनों को जोड़ने के पूर्व विज्ञप्ति जारी की जाएगी और अभी कोई विज्ञप्ति जारी नही हुई है, MLA मीना सिंह नाजायज दबाब बना रही हैं।

BANDHAVGARH का पर्यटकों के लिए गेट खुलते ही MLA बैठी धरने पर

वहीं इस मामले में डिप्टी डायरेक्टर Bandhavgarh टाइगर रिजर्व P K वर्मा का कहना है कि मध्य प्रदेश शासन के द्वारा नोटिफिकेशन जारी करने के बाद में स्थानीय सलाहकार समिति का गठन कमिश्नर शहडोल की अध्यक्षता में किया जाता है। समिति के द्वारा ही नई जिप्सी को लगाए जाने का प्रस्ताव बैठक के दौरान किया जाता है। स्थाई समिति की बैठक में निर्णय लिया गया था यदि कोई नया पयर्टन क्षेत्र Bandhavgarh टाइगर रिजर्व में प्रारंभ किया जाता है तब नई जिप्सियां लगाई जाएगी। नई जिप्सी को पार्क में लगाये जाने के पहले विज्ञप्ति जारी की जाती है। इस वर्ष का पर्यटन सत्र प्रारंभ हो चुका है और जिप्सी को लगाए जाने की पूरी प्रक्रिया 21 सितंबर तक पूरी की जा चुकी है। वर्तमान में नई जिप्सी को लगाया जाना संभव नहीं है।

BANDHAVGARH का पर्यटकों के लिए गेट खुलते ही MLA बैठी धरने पर

गौरतलब है कि पूर्व में भी विधायक मीना सिंह नाजायज मांगों को लेकर Bandhavgarh टाइगर रिजर्व के खिलाफ धरने पर बैठ चुकी है, उस बार भी पार्क प्रबंधन नियमो को बता कर इनकी नाजायज मांगो को मानने से इंकार कर दिया था और बाद में इनको उठना पड़ा था। वहीं पर्यटकों में भी अच्छी खासी नाराजगी देखने को मिल रही है। दूसरे प्रदेशों से आये पर्यटक अपना Schedule बना कर आये हैं और उनकी सफारी भी Miss हो रही है साथ ही उनका पैसा भी बर्बाद हो रहा है।अब देखना होगा कि इस बार भी इनकी मांगों को पार्क प्रबंधन मानता है या फिर नियमानुसार कार्य करता है।

BANDHAVGARH का पर्यटकों के लिए गेट खुलते ही MLA बैठी धरने पर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here