Home प्रदर्शन Guest Teachers ने निकाला वादा निभाओ रैली

Guest Teachers ने निकाला वादा निभाओ रैली

235
0

02 सितंबर 2023 Guest Teachers महापंचायत में की गई घोषणाओं के आदेश जारी कराने अतिथि शिक्षकों ने निकाली वादा निभाओ रैली दिया ज्ञापन

Guest Teachers ने निकाला वादा निभाओ रैली

Umaria – जिले में Guest Teachers ने 02 सितंबर को रैली निकाल कर प्रदेश सरकार को याद दिलाया कि 2 सितम्बर 2023 को पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी द्वारा अतिथि शिक्षकों की महापंचायत आयोजित की जाकर अतिथि शिक्षकों के भविष्य को सुरक्षित करने हेतु विभिन्न घोषणाये की गई है। किंतु आज दिनांक तक उन घोषणाओं के आदेश जारी नहीं किये गये है।

Guest Teachers ने निकाला वादा निभाओ रैली

प्रमुख माँग अतिथि शिक्षक मह्मपंचायत में की गई घोषणाये निम्नानुसार है:-

अनुभव और वरिष्ठता के आधार पर अतिथि शिक्षकों की विभागीय पात्रता परीक्षा आयोजित कर नियमित शिक्षक बनाया जायेगा।
शिक्षक भर्ती में 50% आरक्षण दिया जायेगा।
शिक्षक भर्ती में प्रतिवर्ष 04 अंक और अधिकतम 20 अंक बोनस दिया जायेगा।
अतिथि शिक्षक भर्ती में अनुभव और वरिष्ठता के आधार पर पूरे 1 वर्ष का अनुबंध किया जायेगा।
विगत सत्र 2023-24 में स्कूल शिक्षा विभाग में 72,200 अतिथि शिक्षक कार्यरत थे। किंतु वर्तमान सत्र 2024-25 में उच्चपद प्रभार/स्थानांतरण/ सीधी भर्ती हेतु पोर्टल पर पद रिजर्व रखे जाने से रिक्त पद प्रदर्शित नहीं हो रहे हैं।
जिसके कारण वर्तमान में मात्र 20-25 हजार अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति हुई है। शेष अतिथि शिक्षक अपनी नियुक्ति को लेकर मानसिक रूपा से बहुत ज्यादा परेशान है।

Guest Teachers ने निकाला वादा निभाओ रैली

अब इनकी तात्कालिक माँग इस प्रकार है –

स्कोर कार्ड में अनुभव के प्रति वर्ष 10 अंक और अधिकतम 15 वर्षों के 150 अंक जोड़े जाये।
सीधी भर्ती/उच्चादि प्रभार / स्थानांतरण प्रक्रिया से बाहर हुए अतिथि शिक्षको को अनुभव और वरिष्ठता के आधार पर रिक्त पदों पर समायोजित किया जाये।
उच्चपद प्रभार/स्थानांतरण/सीधी भर्ती हेतु पोर्टल पर रिजर्व रखे गये पदों को तत्काल पोर्टल पर रिक्त पद प्रदर्शित किया जाये।
पोर्टल पर प्रयोगशाला सहायक शिक्षक के पद खोले जाये।
संस्कृत 555-1 स्कोर कार्ड वाले अतिथि शिक्षकों को संस्कृत SSS-2 में नियुक्ति का ऑप्शन पोर्टल पर तत्काल खोला जाये।
अंग्रेजी SSS-1 स्कोर कार्ड वाले अतिथि शिक्षकों को अंग्रेजी SSS-2 में नियुक्ति का ऑप्शन पोर्टल पर तत्काल खोला जाये।
सत्र 2023-24 में 30% से कम परीक्षा परिणाम देने वाले अतिथि शिक्षकों को सत्र 2024-25 में नियुक्ति हेतु एक मौका दिया जाये।

Guest Teachers ने निकाला वादा निभाओ रैली

वहीं अतिथि शिक्षकों ने कहा है कि हम अतिथि शिक्षकों ने जीवन के 16 वर्ष अला मानदेय में पूर्ण, निष्ठा, लगन व ईमानदारी के साथ अध्यापन कार्य किया है। किन्तु आज तक हमारा भविष्य अंधकारमय बना हुआ है। इसलिये हमारे भविष्य को देखते हुए प्रमुख माँग महा पंचायत की घोषणाओं के आदेश तथा तात्कालिक समस्याओं का अतिशीघ निराकरण करने के आदेश व निर्देश जारी करने की कृपा करें।

Guest Teachers ने निकाला वादा निभाओ रैली

इतना ही चेतावनी भी दिया कि यदि 4 सितंबर 2024 तक महा पंचायत में की गई घोषणाओं के आदेश और तात्कालिक समस्याओं का निराकरण तत्काल नहीं किया गया तो 5 सितंबर 2024 को शिक्षक दिवस के अवसर पर प्रदेश भर के अतिथि शिक्षक तिरंगा न्याय यात्रा लेकर मुख्यमंत्री निवास जाऐंगे, जिसकी संपूर्ण जवाबदारी शासन प्रशासन की होगी।

Guest Teachers ने निकाला वादा निभाओ रैली

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here