Home राजनीति दिल्ली कांग्रेस न्याय यात्रा को मिल रहा जबरदस्त समर्थन

दिल्ली कांग्रेस न्याय यात्रा को मिल रहा जबरदस्त समर्थन

139
0

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस मीडिया प्रभारी सिद्धार्थ राव के नेतृत्व में शालीमार बाग में मिला कांग्रेस की न्याय यात्रा को जबरदस्त समर्थन

कहाँ पहुंची न्याय यात्रा

New Delhi – दिल्ली प्रदेश कांग्रेस की दिल्ली न्याय यात्रा में दिल्ली वालों का जबरदस्त समर्थन मिल रहा है। न्याय यात्रा के चौथे दिन न्याय यात्रा दिल्ली के शालीमार बाग पहुंची।

किसके नेतृत्व में मिल रहा अपार जनसमर्थन

यहां नगरनिगम के पूर्व काउंसलर और प्रदेश मीडिया प्रभारी सिद्धार्थ राव के नेतृत्व में भारी संख्या में स्थानीय लोग बेरीज़गारी, अव्यवस्था और भ्रष्टाचार के खिलाफ न्याय यात्रा में शामिल हुए। ये यात्रा शालीमार गांव, संजय नगर, महेंद्र पार्क चौक, आदर्श नगर विधानसभा में जहांगीरपुरी मेन रोड से होते हुए बादली विधानसभा में प्रवेश की।

क्या कहा दिल्ली मीडिया प्रभारी ने

इस मौके पर सिद्धार्थ राव ने कहा कि जब से दिल्ली में बंदरबांट शुरू हुई है तब से दिल्ली का विकास ठिठक गया है। इससे पहले शीला दीक्षित जी के कार्यकाल में दिल्ली में जितने फ्लाईओवर और विकास के कार्य हुए वैसा आज तक कभी नहीं हो पाया। श्री राव ने कहा दिल्ली न्याय यात्रा में दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के जुझारू और लोकप्रिय अध्यक्ष श्री देवेंद्र यादव जी के समर्थन में हजारों हजार की भीड़ लगातार साथ चल रही है जो दिल्ली में बदलाव के पक्षधर हैं। इस बार दिल्ली बदलाव चाहती है।

दिल्ली कांग्रेस न्याय यात्रा को मिल रहा जबरदस्त समर्थन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here