
महुआ बीनने के दौरान झाड़ियों में छिपी बाघिन ने 12 वर्षीय बच्चे पर हमला कर बच्चे को मुंह मे दबा कर 1 किलोमीटर दूर तक घसीट ले गई
क्या हुई घटना

Umaria – जिले के विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व क्षेत्र में बाघिन के हमले से 12 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। बच्चा अपने परिवार और मोहल्ले वालों के साथ महुआ बीनने जंगल गया था तभी झाड़ियों में छिपी बाघिन बच्चे को मुंह मे दबा कर लगभग 1 किलोमीटर दूर नाला में घसीट कर ले गई और वहीं बैठी रही।
कैसे मिल पाया बच्चे का शव

जब महुआ बीनने वाले ग्रामीणों और परिजनों को पता चला तो हल्ला मचाने लगे तब तक बाघिन बच्चे को मुंह मे दबाये हुए लेकर जंगल मे नाले में निकल गई और लोग तलाशते रह गए।
वन विभाग की टीम के साथ करनी पड़ी सघन सर्चिंग

तब तक वन विभाग को सूचना दी गई और धमोखर रेंज की टीम मौके पर पहुंच कर ग्रामीणों के साथ बच्चे की तलाश में जुट गई। लगभग ढाई घंटे की मशक्कत के बाद दिन के 11 बजे करीब बिछली नाले में बाघिन बच्चे के शव के साथ बैठी दिखी तो सभी लोग हल्ला मचाये तब बच्चे का शव छोड़ कर दूर गई, तब तक बच्चे की मौत हो गई थी।
धमोखर रेंजर ने बताया

वहीं धमोखर रेंजर विजय शंकर श्रीवास्तव ने कहा कि सुबह करीब साढ़े 8 बजे अपने परिजनों के साथ धमोखर रेंज के बफर जोन अंतर्गत पिपरिया बीट के बोदा बहरा कैम्प के कक्ष क्रमांक आर एफ 95 छूला कछार के सडऊहा हार में महुआ बीन रहा था तभी बाघिन बच्चे पर हमला कर दी और मुंह मे दबा कर घसीट कर जंगल की तरफ ले गई, और वन विभाग की टीम ग्रामीणों के साथ सर्चिंग में जुटी रही काफी तलाश के बाद बिछली नाले में बच्चे का शव मिला, और बाघिन बच्चे के पास बैठी रही ग्रामीणों द्वारा हल्ला मचाये जाने के बाद शव को छोड़ कर हटी, हम भी सूचना मिलते ही पहुंच गए थे, पुलिस को भी सूचना दी गई तो पुलिस भी पहुंच कर शव का पंचनामा कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है।
परिजन को दी गई तात्कालिक सहायता राशि

अभी परिजन को तात्कालिक सहायता राशि दी गई है और नियमानुसार 8 लाख रुपए भी दिए जाएंगे। मृतक बच्चा ग्राम पिपरिया वार्ड क्रमांक 13 निवासी विजय कोल पुत्र अर्जुन कोल है।
महुआ सीजन की तीसरी घटना

गौरतलब है कि महुआ सीजन की यह तीसरी घटना है जिसमे पचली घटना पनपथा बफर, दूसरी पनपथा कोर और अब धमोखर बफर क्षेत्र में नाबालिग के साथ घटित हुई।
12 वर्षीय बच्चे को मुंह मे दबा कर घसीट ले गई बाघिन बच्चे की मौत







