
उमरिया – जिले के मानपुर थाना अन्तर्गत ग्राम बल्हौण्ड निवासी 9 वर्षीया बच्ची के साथ गांव के ही 40 वर्षीय व्यक्ति ने जबरन दुष्कर्म किया।
17 दिसंबर की शाम को 4 बजे करीब बच्ची स्कूल से वापस आने के बाद बकरी लेकर खेत तरफ चराने चली गई और वहां से 5 बजे रोती हुई घर आई। तब उसकी मां ने पूंछा क्या हो गया, क्यों रो रही हो। इस पर बच्ची दर्द से कराहते और रोते हुए सारी बात बताई की गांव का ही व्यक्ति पीछे से आकर मुंह दबा कर वहीं खेत मे गलत काम किया और 10 रुपये देकर कहा कि मिठाई खा लेना और किसी को नही बताना। इतना सुनते ही बच्ची की माँ सारी घटना अपने पति को बताई तब सीधे वो लोग बच्ची को लेकर मानपुर अस्पताल पहुंचे वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल उमरिया रिफर कर दिया।

घटना के बारे में मानपुर थाना प्रभारी शरद खम्परिया ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने पर देहाती नालसी ली गई उसके बाद मानपुर थाने में अपराध क्रमांक 535/2023 धारा 376 आईपीसी एवं पास्को एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर आरोपी की तलाश की जा रही है।







