Home टाइगर अटैक बाघ का आतंक महिला की मौत चार घायल घर में घुसा बाघ...

बाघ का आतंक महिला की मौत चार घायल घर में घुसा बाघ लॉ एंड आर्डर की स्थिति

158
0

बांधवगढ़ टाइगर रिज़र्व क्षेत्र में बाघ का आतंक, घर में घुसकर किया हमला, महिला की मौत तो वहीं चार घायल, ग्रामीण आक्रोशित, लॉ एंड आर्डर की स्थिति

*घर में घुसा बाघ महिला की मौत*

Umaria – जिले के विश्वप्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिज़र्व क्षेत्र में लगातार बाघ के हमले से ग्रामीण दहशत में जीने को मजबूर, पनपथा रेंज अंतर्गत ग्राम पनपथा में देर रात करीब 3:00 बजे बाघ घर के अंदर घुस गया और हमला कर दिया। हमले में फूल बाई पाल  पति पहलू पाल उम्र 40 वर्ष निवासी ग्राम पनपथा की मौत हो गई, जबकि खेरवा टोला में चार लोग घायल हो गए जिसमें दशईया पाल एवं तीन अन्य हैं। सूचना मिलने पर भी वन विभाग की टीम मौके पर नहीं पहुंची जिससे ग्रामीणों में आक्रोश भर गया, सुबह होने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची तब कहीं जाकर घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। 

*ग्रामीण आक्रोशित*

घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है, और सारे ग्रामीण आक्रोशित होने के कारण पनपथा रेंजर प्रतीक श्रीवास्तव के साथ मारपीट किए हैं जिसमें रेंजर को काफी चोट आने के साथ सिर भी फट गया है, किसी तरह उनको भी वहां से निकाला गया और महिला रेंजर अंजू वर्मा को भी ग्रामीणों ने बंधक बना लिया एवं उनके साथ भी मारपीट की है, वहीं जब कांग्रेस नेत्री एव जनपद सदस्य रोशनी सिंह धुर्वे घटना स्थल पर पहुंची और ग्रामीणों को समझाइश देकर रेंजर को मुक्त करवाने का प्रयास करती रही लेकिन ग्रामीण महिला रेंजर को छोड़ने का नाम ही नहीं ले रहे हैं l 

*एस डी ओ वन ने बताया*

वहीं पनपथा एस डी ओ भूरा गायकवाड़ से जब सारे मामले की जानकारी चाही गई तो उन्होंने कहा कि अभी मैं लॉ एंड आर्डर से जूझ रहा हूं बाद में कोई भी जानकारी दे सकूंगा, वहीं ग्रामीणों ने बताया कि अभी फूल बाई का शव घर के भीतर ही है और बाघ वहीं बैठा हुआ है, इन्दवार पुलिस भी मौके पर मौजूद है l 

*सरपंच ने बताया*

वहीं पनपथा सरपंच मूल चन्द जायसवाल ने बताया कि लगभग सवा एक बजे बाघ को घर से निकाल कर ले गए हैं, अब स्थिति सामान्य है, मृतिका फूल बाई के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है एवं दशईया पाल उम्र 60 वर्ष निवासी खेरवा टोला, गजाधर पाल उम्र 65 वर्ष निवासी चन्सुरा, फुल्ला बाई एवं एक बच्ची घायल है l वहीं ग्रामीणों का कहना है कि हम लोगों का घर उत्तर पलझा बीट रेंज पनपथा में आता है एव वहां पदस्थ बीटगार्ड प्रशांत गौतम कभी अपनी बीट में नहीं रहते हैं और न ही कभी पेट्रोलिंग करते हैं जिसके चलते वन्य जीव बस्ती में घुस जाते हैं, ग्रामीणों की मांग है कि वन विभाग बीट गार्ड को यहां से हटा कर दूसरे की पदस्थापना करे और ठीक ढंग से पेट्रोलिंग करे ताकि ग्रामीणों की रक्षा हो सके l 

*पनपथा रेंजर ने बताया*

पनपथा रेंजर प्रतीक श्रीवास्तव ने बताया कि आक्रोशित ग्रामीणों ने हमारे ऊपर हमला कर दिया जिससे हमारे सिर में चोट आई है, सर फट गया है, हम किसी तरह वहां से जान बचा कर भागे और अस्पताल आकर इलाज करवाए हैं, अब यहां से जा रहे हैं l 

*महिला रेंजर भी बताई*

वहीं रेंजर अंजू वर्मा बताई कि ग्रामीणों ने हमको लगभग चार से पांच घंटे बंधक बना कर रखा था और हमारे साथ भी काफी मारपीट किए हैं, किसी तरह से वहां से निकल कर अस्पताल आई और इलाज करवा कर अभी घर पहुंच रही हूं l 

*मुख्यमंत्री ने 25 लाख रूपए देने की घोषणा किया*

इस घटना पर प्रदेश के मुखिया डॉक्टर मोहन यादव ने दुःख व्यक्त करते हुए मृतक के परिजन को 25 लाख रुपए देने की घोषणा किया एवं घायलों का उच्च स्तरीय इलाज करने की बात भी ट्वीट कर कही है l 

*बीटगार्ड की मनमानी का खामियाजा*

गौरतलब है कि उत्तर पलझा बीट में पदस्थ बीटगार्ड प्रशांत गौतम को विभाग ने तीन से चार आदमी भी दिया कि सभी लोग बीट में ग़स्ती करें और वन्य जीवों की गतिविधियों पर नजर रखें लेकिन बीट गार्ड साहब की मनमानी इस कदर है कि वो अपनी बीट में गश्त करना तो दूर,जो कर्मचारी विभाग ने उपलब्ध कराया है उनको भी अपने निजी कार्य में व्यस्त रखते हैं, मतलब खुद तो गश्त करते नहीं और उनको भी नहीं करने देते l हां यदि वो कुछ करते हैं तो बस इतना कि विधायक और नेताओं के आगे पीछे घूमना और जब कोई अधिकारी कुछ बोले तो विधायक का खास होने का धौंस देना l ऐसे में तो विभाग को चाहिए कि उनको विधायक के आगे पीछे घूमने के लिए हमेशा के लिए कार्यमुक्त कर दें ताकि वो पूर्ण रूप से ही राजनीति में अपना दखल बना सकें और विभाग को जनता का इस तरह का आक्रोश न झेलना पड़े l 

*बाघ का आतंक महिला की मौत चार घायल घर में घुसा बाघ लॉ एंड आर्डर की स्थिति*

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here