Home क्राइम संदिग्ध परिस्थितियों मे मिला युवक का शव हत्या की आशंका

संदिग्ध परिस्थितियों मे मिला युवक का शव हत्या की आशंका

233
0

जिले मे हत्याओं का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है, एक के बाद एक लगातार हत्याएँ होती ही जा रही हैँ, ऐसे ही एक युवक का संदिग्ध स्थिति मे शव मिलने पर हत्या की आशंका जताई जा रही है।

युवक का संदिग्ध हालत में मिला शव

Umaria – जिले के इंदवार थाना अंतर्गत आने वाली पुलिस चौकी अमरपुर क्षेत्र के ग्राम पड़वार मे सुबह एक युवक का संदिग्ध परिस्थियों मे शव मिलने से क्षेत्र मे सनसनी मच गई।

क्या हुई घटना

ग्राम पड़वार निवासी 22 वर्षीय दुर्गेश कोल पिता किशन कोल रात मे घर नहीं आया उसकी मां माया कोल सुबह करीब 6 – 7बजे घर से महुआ की गोही बीनने के लिये निकली तो चिल्हारी से पड़वार रोड मे तालाब के मेढ पर बेटे को लगभग नग्न अवस्था मे पड़ा देखी तो वहां पहुंच कर देखी तो करीब दस मीटर दूर उसका मोबाईल और चप्पल एवं कपड़ा पड़ा हुआ था और उसके शरीर पर मात्र अंडरवियर था और उसके जांघो के पास से खून निकलता हुआ दिखा, इतना देखते ही गांव मे कोहराम मच गया, यह जानकारी अपने देवर दुखी लाल कोल दी तब वह उप सरपंच के साथ अमरपुर चौकी मे सूचना देने गया और लगभग साढ़े दस बजे पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और जाँच मे जुट गई है।

अमरपुर चौकी प्रभारी ने बताया

वहीं अमरपुर चौकी प्रभारी एस एन प्रजापति ने बताया कि अभी मामला संदिग्ध नजर आ रहा है, डॉग स्क्वाड और फॉरेन्सिक की टीम को बुलाया गया है, युवक कल सुबह से घर से निकला था और दिन भर ट्रेक्टर चलाया है, वहीं बताये कि परिजन जिस खून की बात कर रहे हैं वह खून नही निकला है, मृतक का मरते समय जो मल निकला है वह खून की तरह है, जिससे लोगों को खून की शंका हुई है, आगे की जाँच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

पिता और भाई गोवा में करते हैं मजदूरी

गौरतलब है कि मृतक के पिता और भाई गोवा में मजदूरी करते हैं और उनको भी सूचना दे दी गई है, मृतक भी 4 – 5 दिन पूर्व ही बाहर से मजदूरी करके आया है। वहीं जिले मे लगातार बढ़ रहे संगीन अपराधों पर अंकुश नहीं लग पा रहा है जिसके चलते जिले की जनता मे आक्रोश बढ़ रहा है।

संदिग्ध परिस्थितियों मे मिला युवक का शव हत्या की आशंका

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here