
फिर निकला निलंबन और शोकाज नोटिस का जिन्न सी ई ओ जिला पंचायत ने करकेली जनपद की समीक्षा बैठक के बाद 24 कर्मचारियों पर निलंबन एवं शोकाज नोटिस की कार्रवाई
समीक्षा बैठक के दौरान थोक में हुये निलंबित

Umaria – जिले मे सी ई ओ जिला पंचायत के द्वारा समीक्षा बैठक के दौरान शासन की योजनाओं की समीक्षा बैठक के बाद एक उपयंत्री को कारण बताओ नोटिस दिया तो वहीं 6 ग्राम पंचायत सचिव को निलंबित एवं 11 पंचायत सचिव और 6 रोजगार साहयकों को शोकाज नोटिस जारी किया,. सी ई ओ की इस कार्रवाई से पूरे जिले मे हड़कंप मच गया है। सी ई ओ जिला पंचायत अभय सिंह ओहरिया द्वारा जिला पंचायत के सभागार मे करकेली जनपद पंचायत की जल गंगा संवर्धन अभियान, सी.एम. हेल्पलाईन, प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन की समीक्षा बैठक ली गई थी। इन योजनाओं मे प्प्रगति नही होने के चलते कार्रवाई की गई है।
इन सचिवों को किये निलंबित

समीक्षा बैठक के दौरान खराब प्रगति के कारण उपयंत्री दीपक तिवारी सेक्टर बांका को कारण बताओं सूचना पत्र दिया गया है तो वहीं सचिव ग्राम पंचायत चंदवार, सचिव ग्राम पंचायत पथरहठा, सचिव ग्राम पंचायत पतरेई, सचिव ग्राम पंचायत सलैया-13, सचिव ग्राम पंचायत कल्दा एवं सचिव ग्राम पंचायत पटपरा को निलंबित किया गया।
इन सचिवों को दिये शोकॉज नोटिस

इसी प्रकार ग्राम पंचायत बेलसरा के सचिव, ग्राम पंचायत भरौला सचिव, ग्राम पंचायत खेरवाखुर्द के सचिव, ग्राम पंचायत किरनतालकला के सचिव, ग्राम पंचायत अंचला के सचिव, ग्राम पंचायत बांका सचिव, ग्राम पंचायत बरहटा सचिव, ग्राम पंचायत धनवाही सचिव, ग्राम पंचायत कोयलारी-63 सचिव, ग्राम पंचायत बरही के सचिव, ग्राम पंचायत देवगवां खुर्द के सचिव को कारण बताओं सूचना पत्र जारी किया गया है।
इन रोजगार सहायकों को शोकॉज नोटिस

वहीं ग्राम पंचायत बेलसरा के रोजगार सहायक, ग्राम पंचायत खेरवा खुर्द के रोजगार सहायक, ग्राम पंचायत अचला के रोजगार सहायक, ग्राम पंचायत मझगंवा 18 के रोजगार सहायक, ग्राम पंचायत बरही के रोजगार सहायक एवं ग्राम पंचायत देवगँवा खुर्द के रोजगार सहायक को शोकाज नोटिस जारी किया गया है।
कब तक होंगे ये बहाल

गौरतलब है कि पूर्व मे भी सी ई ओ जिला पंचायत द्वारा निलंबन और बहाली का खेल किया गया था जिसमे रात भर मे ही आदेश बदल दिए गये थे। हालांकि नाम न छापने की शर्त पर कुछ पंचायतकर्मियों ने कहा कि जब साहब के पी ए से मिल लेंगे तभी बहाल हो जाएंगे, अब देखना होगा कि कब लोग मिलते हैं और बहाल होते है।
6 सचिव निलंबित 1 इंजिनियर सहित 11 सचिव एवं 6 रोजगार सहायक को नोटिस







