Home क्राइम दहेज लोभियों ने 7 माह की गर्भवती नव विवाहिता का Murder कर...

दहेज लोभियों ने 7 माह की गर्भवती नव विवाहिता का Murder कर जलाया

501
0

दहेज लोभियों ने 7 माह की गर्भवती महिला का Murder कर घर के भीतर जलाया, घर में मिली जली हुई Body, पुलिस ने पांच के विरुद्ध दर्ज किया अपराध

दहेज लोभियों ने 7 माह की गर्भवती नव विवाहिता का Murder कर जलाया

Umaria – जिले के चंदिया थाना अन्तर्गत ग्राम घोघरी में उस वक्त सनसनी फैल गई जब दहेज की चाह में एक सात माह की गर्भवती नव विवाहिता को खौफनाक तरीके से उसके ससुराल वालों ने Murder कर घर के ही आंगन में जला दिया। इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया उसके पति, सास, ससुर, ननद और नन्दोई ने। नवविवाहिता का बुरी तरह जली हुई Body घर के आंगन से बरामद हुई है। पुलिस ने पति समेत पांच लोगों पर दहेज प्रताड़ना, हत्या का मुकदमा पंजीबद्ध किया है। जिला अस्पताल में डॉक्टरों की टीम ने शव का परीक्षण किया। S P निवेदिता नायडू ने घटना स्थल का मुआयना करते हुए SDOP को विवेचना के संबंध में दिशा निर्देश दिए हैं।

दहेज लोभियों ने 7 माह की गर्भवती नव विवाहिता का Murder कर जलाया

इस वारदात के बारे में मृतका शालिनी गौतम के चाचा रामभजन तिवारी निवासी ग्राम उबरा जिला कटनी ने बताया कि दो भईया दो एक बहन थी शालिनी और जैसे ही इस घटना की सूचना उन्हें दोपहर में 3.27 बजे फोन पर मिली तो हम लोग अवाक रह गए। उनने इस घटना की सूचना मृतका के ससुराल पहुंचने के पहले पुलिस को दी, क्योंकि सुसराल पक्ष पर पहले से ही संदेह हो गया था शाम को ग्राम घोघरी पहुंचकर देखा तो मृतिका के हाथ पैर अकड़े हुए थे। पूरी Body आग में बुरी तरह झुलस गई थी। कमरे के समीप ही गैलन रखा हुआ था। शव देखते ही मृतका के परिजन शोक संतृप्त हो गए। वहीं मृतिका शालिनी के चाचा ने बताया कि इसका विवाह 19 नवम्बर 2021 को चंदिया थाना अंतर्गत ग्राम घोघरी निवासी राम किशोर गौतम के पुत्र श्रीकांत गौतम से हुआ था, शालिनी के पिता नही थे हम सब लोगों ने विवाह किया था विवाह के कुछ दिन बाद से ही और पैसे की मांग करने लगे थे हम भरसक प्रयत्न कर उनको पैसे देते रहे कुछ माह पहले दामाद श्रीकांत हमारी भतीजी को मारपीट कर बेहोशी की हालत में नर्मदा एक्सप्रेस में बैठा कर भाग गया था तो उसको इंदौर G R P बेहोशी की हालत में पाई तब घर सूचना दी और हम लोग लेकर आये थे। तबसे मायके में ही रही लेकिन फिर समधी समझौता कर अपने घर ले आये और फिर दामाद Bulet की मांग किया तब मई माह में 2 लाख रुपये दिए थे। उसके बाद भी भतीजी के ससुर राम किशोर गौतम, सास निर्मला गौतम, पति श्रीकांत गौतम, ननद रजनी और नन्दोई खेमराज ने मिल कर गला दबा कर Murder करके जला दिए हैं। हमारी शासन – प्रशासन से मांग है हमको न्याय मिले और उनको सख्त सजा दी जाय और उनका घर गिराया जाय।

दहेज लोभियों ने 7 माह की गर्भवती नव विवाहिता का Murder कर जलाया

वहीं इस मामले में उमरिया S P निवेदिता नायडू ने बताया कि दहेज हत्या कांड हुआ है शालिनी गौतम का, वो 6 से 7 माह की गर्भवती थीं, उनका जला हुआ Body घर से बरामद हुआ है इसी संबंध में पुलिस ने दहेज हत्या का प्रकरण दर्ज किया है, गहनता से पुलिस जांच कर रही है, इसमें 5 आरोपी हैं, उसमें मृतिका के सास, ससुर, ननद, नन्दोई और पति आरोपी हैं। जिसमे चंदिया थाने में धारा 103(1), 80, 85 B N S का प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।

दहेज लोभियों ने 7 माह की गर्भवती नव विवाहिता का Murder कर जलाया

गौरतलब है एक तरफ सरकार जोरशोर से बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा बुलंद कर रही है दूसरी तरफ दहेज लोभी खुले आम Murder कर रहे हैं, ऐसे नर पिचाशों को तो फांसी की सजा होनी चाहिये ताकि दूसरे लोग भो सबक ले सकें।

दहेज लोभियों ने 7 माह की गर्भवती नव विवाहिता का Murder कर जलाया

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here