Home क्राइम रेंजर और फारेस्टगार्ड से प्रताड़ित आदिवासी महिला भटक रही न्याय के लिये

रेंजर और फारेस्टगार्ड से प्रताड़ित आदिवासी महिला भटक रही न्याय के लिये

363
0

मुख्यमंत्री जी हम बैगा आदिवासियों की भी सुन लीजिए, आपके रेंजर और फारेस्टगार्ड हमको जीने नही दे रहे हैं और पुलिस हमारी सुन नही रही है, हमारा जीना मुश्किल हो गया है।

रेंजर और फारेस्टगार्ड से प्रताड़ित आदिवासी महिला भटक रही न्याय के लिये

Umaria – मध्य प्रदेश सरकार जहां आदिवासी महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए नए-नए कानून एवं योजना को लाकर जन जागरण का कार्य कर रही है लेकिन वही अधिकारीयो के तानाशाही रवैया के चलते बैगा आदिवासी महिलाएं इंसाफ मागने के लिये आज भी सरकारी दफ्तरों के चक्कर काट रही हैं मगर उन्हें आज भी कोई इंसाफ नहीं मिल रहा है क्योंकि यहां दबंग अधिकारी हैं अब पीड़ित महिला ने मिडिया से गुहार लगाई है।

रेंजर और फारेस्टगार्ड से प्रताड़ित आदिवासी महिला भटक रही न्याय के लिये

मामला उमरिया जिले के नौरोजाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत वन विकास निगम के नर्सरी में कार्यरत एक विधवा बैगा आदिवासी महिला का है जिसे वन विकास निगम के अधिकारियों के द्वारा नौकरी में रखने के लिए उससे छेड़छाड़ करने एवं जिस्मानी रिश्ता बनाने का दबाव बना रहे हैं जिसकी शिकायत महिला ने नौरोजाबाद थाने एवं जिले के पुलिस अधीक्षक से की लेकिन कार्यवाही के नाम पर वही शून्य रहा और अब पीड़ित बैगा आदिवासी महिला सरकारी कार्यालय के चक्कर काट कर थकने के बाद इंसाफ के लिये मीडिया से गुहार लगाई है।

रेंजर और फारेस्टगार्ड से प्रताड़ित आदिवासी महिला भटक रही न्याय के लिये

पीड़िता राजवती बैगा बताई कि मैं आदिवासी बैगा जाति की विधवा हूँ मेरे दो बच्चे हैं, मैं वन विकास निगम के नर्सरी में काम करती हूँ, काम करने के दौरान योगेश रेंजर और आशीष धर द्विवेदी दोनो मेरे को प्रताड़ित करते हैं। ये लोग कहते हैं कि तुम हमारे साथ गलत करो नही तो दूसरी महिला से करवाओ, इनके अलावा दो चौकीदार बारे लाल विश्वकर्मा और नरेन्द्र सिंह ठाकुर के द्वारा मेरे साथ मारपीट कराया जाता है, मेरे से कहते हैं रिपोर्ट वापस लो, मेरे द्वारा हर जगह रिपोर्ट किया गया है, आजाक थाना, कलेक्टर, एस पी, नौरोजाबाद थाना में भी दी लेकिन मेरी कोई सुनवाई नही हो रही है, आज फिर आजाक थाने आई हूँ, कुछ नही हुआ, बोले कि नौरोजाबाद थाने भेज दिया हूँ, नौरोजाबाद थाने से मेरी कागज दब रही है, हमको न्याय चाहिए।

रेंजर और फारेस्टगार्ड से प्रताड़ित आदिवासी महिला भटक रही न्याय के लिये

वहीं ग्राम घुंसू निवासी धन्नू लाल बैगा ने बताया कि ये हमको बताई कि हमारे साथ गलत करने को कह रहा है, तब हम कहे कि ये आशीष धर प्लांटेशन में भी जाता है तो कहता हैं कि यार धन्नू लाल इसको पटवा दो तो हम बोलते हैं कि हम किसी को काम करवाने लाये हैं तो हमसे यह नही होगा वहीं कहता है कि ये रेंजर योगेश का आदेश है। राजवती के घर रात में गाड़ी लेकर जाते हैं, छेड़छाड़ करते हैं, रात में घर मे झांकते हैं।

रेंजर और फारेस्टगार्ड से प्रताड़ित आदिवासी महिला भटक रही न्याय के लिये

वहीं इस मामले में अजाक थाना प्रभारी जोधन सिह परस्ते ने बताया कि राजवती दो – चार दिन पहले शिकायत करने आई थी लोकल शिकायत की है कि आते – जाते समय मे गाली गुप्तार करते हैं, घर मे भी आते हैं। हम उससे पूँछे कि थाने में शिकायत की हो या नही तो बोली कि हम वहां भी शिकायत किये हैं कोई कार्रवाई नही हुई तो एसपी साहब के यहां भी दिए हैं, तब हम बोले कि जब वहां से आ जायेगा तो विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी, हम इंतजार करते हैं, कि किस थाने को मार्क करते हैं, जैसे यहां आ जायेगा तो उसके हिसाब से जांच किया जाएगा, जांच के बाद जो पाया जाएगा, उस आधार पर कार्रवाई की जाएगी। वहीं कहे कि उसका बयान ले लिया गया है बस इंतजार कर रहे हैं कि एसपी साहब के यहां से आ जाय तो कार्रवाई की जाय, अनावेदक को नोटिश जारी कर दिया गया है।

रेंजर और फारेस्टगार्ड से प्रताड़ित आदिवासी महिला भटक रही न्याय के लिये

गौरतलब है बाहुबली रेंजर योगेश गुप्ता के खास फारेस्टगार्ड आशीष धर द्विवेदी द्वारा वन विकास निगम में ही पदस्थ आदिवासी बैगा महिला वन रक्षक के साथ भी लगातार अभद्रता की जाती रही जिसकी लिखित शिकायत जिला प्रबंधक को दिनांक 28/11/2023 को दी गई लेकिन रेंजर योगेश गुप्ता द्वारा विभागीय दबाब बना कर कोई कार्रवाई नही करने दी गई।

रेंजर और फारेस्टगार्ड से प्रताड़ित आदिवासी महिला भटक रही न्याय के लिये

सबसे खास बात तो यह है कि आदिवासी बाहुल्य जिले में जहां दोनो विधानसभा सीट आदिवासी हो और दोनो विधायक आदिवासी हों और बैगा, भरिया और सहरिया जनजाति भारत सरकार द्वारा संरक्षित जनजाति हैं और उन्ही को बाहुबली रेंजर और उनका खास फारेस्टगार्ड दोनो मिल कर प्रताड़ित कर रहे हैं उसके बाद कोई कार्रवाई न होना सरकार की कथनी और करनी में अंतर दर्शा रहा है। ऐसे में तो सरकार को चाहिये कि जिले में महिला, कमजोर वर्ग एवं आदिवासियों के संरक्षण से संबंधित अभियान चलाने का दिखावा बन्द कर देना चाहिये ताकि इनको भी सरकारी घोषणाओं की हकीकत पता चल सके।

रेंजर और फारेस्टगार्ड से प्रताड़ित आदिवासी महिला भटक रही न्याय के लिये

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here