
देश भर में पी एम किसान उत्सव दिवस मनाया गया लेकिन जिले में किसानों की हुई उपेक्षा, उपसंचालक कृषि को नही मालूम जिले के किसानों की संख्या
पी एम किसान उत्सव में कृषि विभाग की खुली कलई

Umaria – देश के साथ-साथ जिले में भी किसान उत्सव जिले के डबरौहां स्थित कृषि विज्ञान केंद्र में आयोजित किया गया लेकिन इस किसान उत्सव में सवाल ऐसे उठे की कृषि विभाग के डिप्टी डायरेक्टर को इतना भी नहीं पता था कि जिले में कितने किसान रजिस्टर्ड हैं और कितने किसान प्रशिक्षित हैं यहां तक की इस किसान उत्सव में स्वयं के व्यय से किसान आये और विधायक के देरी से आने के कारण 4 बजे तक भूखे प्यासे भटकते रहे।
पी एम किसान उत्सव में कृषि विभाग की खुली कलई

उमरिया जिले के कृषि विज्ञान केंद्र में कृषि उत्सव मनाने के लिए किसानों को आमंत्रित किया गया और आर ए ई ओ के द्वारा जिले भर से इन किसानों को बुलाकर दिनभर भूखे प्यासा रखा, जिसके पीछे का तर्क दिया कि विधायक जी आ जाएं उसके बाद सभी को भोजन मिलेगा वही जब किसानों से पूछा गया कि इस किसान उत्सव के दौरान आपको किन-किन चीजों का फायदा मिला है आप कभी किसी प्रशिक्षण में गए हैं।
पी एम किसान उत्सव में कृषि विभाग की खुली कलई

इस मामले में ग्राम दुग्बार से आये किसान जगन यादव ने बताया कि हमें तो आज तक कहीं प्रशिक्षण में नहीं ले जाया गया और न ही कुछ फायदा अभी तक मिल सका है। हमारे धान की फसल में कीड़ा लग गया है, कंदवा रोग लग गया है, हम तो इसलिए आये हैं कि शायद कुछ बता दिया जाय कि कौन सी दवा डालें तो हमारी फसल ठीक हो जाय। वहीं बताए कि प्रशिक्षण के लिए जो दल जाता है उसमें हम लोगों को कभी नही ले गए हैं, हमको पता भी नही है किसको ले जाते हैं।
पी एम किसान उत्सव में कृषि विभाग की खुली कलई

जब इस किसान उत्सव के संबंध में जिले के डिप्टी डायरेक्टर कृषि संग्राम मराबी से बात की गई तो डिप्टी डायरेक्टर को इतना भी नहीं मालूम था कि जिले में कितने किसान रजिस्टर्ड हैं या कितने किसानों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया है, वहीं जब पूंछा गया कि हर बार चिन्हित किसानों को ही क्यों ले जाया जाता है, नए किसानों को मौका क्यों नही दिया जाता है तो कहे कि पहली बार मेरा यह कार्यक्रम है, यदि ऐसा है तो अब नये किसानों को मौका दिया जाएगा और पहले क्या हुआ हमको नही मालूम लेकिन अब ऐसा नही होगा। वहीं फर्जी खाद बीज दुकानों के निरीक्षण कराने की भी बात किये।
पी एम किसान उत्सव में कृषि विभाग की खुली कलई

गौरतलब है कि अन्नदाता को बुला कर उनको भूखे भटकाया गया और उनकी उपेक्षा की गई, ऐसे में तो साफ जाहिर होता है कि कृषि विभाग के जिम्मेदार प्रधानमंत्री के किसान योजना को पलीता लगाने का कोई मौका नही छोड़ते हैं और ऐसे में कहां से अन्नदाता समृद्ध होगा।
पी एम किसान उत्सव में कृषि विभाग की खुली कलई







