Home टाइगर अटैक ओडीएफ गांव में शौच के लिये गई महिला बनी बाघ का निवाला

ओडीएफ गांव में शौच के लिये गई महिला बनी बाघ का निवाला

194
0

ओडीएफ गांव मे घुस कर बाघ ने शौच करने गई महिला पर हमला कर उतारा मौत के घाट, ग्रामीणों मे आक्रोश, वन विभाग और पुलिस मौके पर

बाघ का हमला

Umaria – जिले के विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के मानपुर रेंज बफर जोन अंतर्गत ओडीएफ ग्राम राखी में बाघ ने गांव मे घुस कर शौच करने गई महिला पर हमला किया, महिला की मौत।

क्या हुई घटना

वन्य जीव और मानव द्वन्द थमने का नाम नहीं ले रहा है, 4 दिन पूर्व ही लकड़ी बीनने गये युवक पर भालू ने हमला कर गंभीर रूप से घायल किया था, अभी उसका इलाज शहडोल मे चल ही रहा है कि आज सुबह करीब 8 बजे घर से गांव के बीच मे बह रहे नाले के किनारे महिला शौच के लिये गई थी तभी पीछे से बाघ ने हमला कर महिला को मौत के घाट उतार दिया।

मानपुर रेंजर ने बताया

घटना के बारे मे मानपुर रेंजर मुकेश अहिरवार ने बताया कि कोर जोन की सीमा से लगभग डेढ़ किलोमीटर दूर ग्राम राखी बसा हुआ है जो मानपुर बफर जोन मे आता है, वहां की रहने वाली 40 वर्षीया महिला गल्ली बाई यादव पति काशी यादव रोज की तरह शौच करने के लिये गांव के बीच में बह रहे नाले मे गई हुई थी तभी पीछे से बाघ ने हमला कर दिया जिसमे उसकी मौत हो गई, ग्रामीणों से सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और पुलिस को भी सूचना दी गई एवं महिला के शव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मानपुर लाया गया है जहाँ पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है एवं उसके परिजन को तात्कालिक रूप से दस हजार रूपये दे दिए गये हैँ बाकी शासन के नियमानुसार दिए जायेंगे।

कागजों में घोषित है जिला ओडीएफ

गौरतलब है कि जिले मे अरबों रूपये खर्च करके कागजों मे घर – घर शौचालय बनवाये गये हैँ और जिला लगभग ओ डी एफ घोषित हो चुका है लेकिन धरातल पर कुछ भी नजर नहीं आता है जिसके चलते अनेकों घटनायें हो रही हैँ, अब या तो ओडीएफ की घोषणा फर्जी है या ग्रामीण आदत से मजबूर हैँ।

ओडीएफ गांव में शौच के लिये गई महिला बनी बाघ का निवाला

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here