
जिले मे चोरी, लूट, हत्या जैसे अपराधों मे निरंतर वृद्धि होती ही जा रही है, घर मे घुस कर 56 वर्षीय बेटे की हत्या कर मां को भी पीट कर बाथरूम मे किये बंद और लूट ले गये घर का सामान
बड़ी घटना

Umaria – जिले में अपराध पर अंकुश नहीं लग पा रहा है, अपराधों में निरंतर वृद्धि होती ही जा रही है, अभी एस पी कार्यालय के सामने से 18 लाख रूपये की चोरी का मामला ठंडा भी नहीं हुआ था कि दूसरी बड़ी वारदात पाली थाना अंतर्गत आने वाली घुनघुटी चौकी क्षेत्र के ग्राम अमिलिया मे हो गई।
क्या हुई घटना

ग्राम अमिलिया में लूट और व्यापारी की चाकुओं से गोद कर हत्या करने के साथ वृद्धा मां पर भी हमला कर घायल किये और उनको बाथरूम में बन्द कर दिये। ग्राम अमिलिया निवासी 56 वर्षीय शिव दयाल शुक्ला नेशनल हाईवे 43 के समीप एवं फारेस्ट चौकी के बगल में किराना की दुकान चलाते थे। घर मे शिव दयाल शुक्ला और उनकी 92 वर्षीया मां सुधीया बाई ही रहती थीं, दो वर्ष पूर्व सडक दुर्घटना मे उनकी पत्नी की मौत हो गईं थी, बेटा अश्विनी शुक्ला कटनी मे नौकरी करता है।
सुबह नही खुला दरवाजा तो भतीजे ने देखा

आज गुरुवार की सुबह उनको रिश्तेदारी मे जैतहरी व्रतबंध कार्यक्रम मे जाना था, सुबह 10 बजे ज़ब उनके घर का दरवाजा नहीं खुला तो भतीजा आदर्श शुक्ला पूँछने के लिये आया कि कितने समय चलना है, तो देखा कि बाहर से कुण्डी लगी है, तब दरवाजा खोल कर देखा तो भीतर सारा सामान फैला हुआ था तब और भीतर के कमरे मे गया तो बाथरूम से कराहने की आवाज़ आई तब भीतर झाँक कर देखा तो उसकी दादी घायल अवस्था मे पड़ी थीं तब उनके बेटे अश्विनी को फोन लगाया कि पापा कहीं गए हैँ तो उसने बताया कि नहीं, पापा घर मे होंगें तब आदर्श दूसरे कमरे मे देखा तो वहां लहूलुहान पड़े थे तब आदर्श ने पुलिस लिए साथ सभी को सूचना दिया, ज़ब पुलिस पहुंची तो देखे कि कई जगह चाकूओं से वार किया गया है जिसके कारण शिव दयाल शुक्ला की मौत हो चुकी थी। तब पुलिस मृतक की माँ को शहडोल जिला अस्पताल इलाज के लिये भेजी और फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट और डॉग स्क्वाड को बुला कर जाँच करने मे जुट गई।
पुत्र ने बताया

वहीं मृतक के बेटे अश्वनी ने बताया कि दो वर्ष पूर्व भी चोरी करने के उद्देश्य से कुछ लोग घर मे घुसे थे लेकिन कुछ ले नहीं जा पाए थे, तब हमने घर मे सीसीटीव्ही कैमरा लगवाया था लेकिन आज जो लोग घर मे घुस कर पापा को मारे हैँ वो सीसीटीव्ही कैमरा भी तोड़ दिए हैँ और उसका डी व्ही आर भी उठा ले गए हैँ, हमको लगता है कि कहीं वही लोग तो नहीं हैँ, पिछली बार चोरी की रिपोर्ट हम लोग नहीं किये थे।
एडिशनल एसपी ने बताया

वहीं मौके पर पहुंचे एडिशनल एस पी प्रति पाल सिंह महोबिया ने बताया कि घटना की जानकारी के बाद तत्काल पुलिस घटना स्थल पर पहुँच कर जांच में जुटी हुई है हत्या एवं चोरी का प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। घर का सामान भी चोरी गया है घटना के समय में मां और बेटे ही घर में थे। बाकी सदस्य रिश्तेदारों के यहां गए हुए थे। मां को इलाज के लिये शहडोल मे भर्ती करवाया गया है और शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है, वहीं आगे की कार्रवाई जारी है।
बढ़ते अपराध से जनता परेशान

गौरतलब है कि लगातार हो रही हत्या, लूट, चोरी, बलात्कार और अपहरण जैसे जघन्य अपराधों से आम जनता की नींद हराम हो गई है, ऐसे मे आवश्यकता है उच्च स्तर से जिले पर ध्यान दिया जाय ताकि अपराधों पर अंकुश लग सके।
चाकूओं से गोद कर व्यापारी की हत्या वृद्धा मां को मार कर किया बाथरूम मे बंद







