Home मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री नहीं दिए कोई सौगात लोकार्पण और भूमिपूजन कर हुये रवाना

मुख्यमंत्री नहीं दिए कोई सौगात लोकार्पण और भूमिपूजन कर हुये रवाना

162
0

प्रदेश के मुखिया आये और लोकार्पण एवं भूमिपूजन कर अपनी बात सुनाये और हो गये रवाना, पेसा एक्ट से जुड़े लोग भी हुये निराश, मानपुर विधायक भी नहीं आईं नजर

इन कार्यों का किये भूमिपूजन

Umaria – जिले के आदिवासी ब्लाक पाली में आयोजित राज्य स्तरीय पेसा एक्ट महासम्मेलन में मुख्यमंत्री डा मोहन यादव ने जिले के 14 करोड़ 71 लाख के 4 कार्यों का ई भूमिपूजन किया और 39 करोड़ 14 लाख के कार्यों का ई लोकार्पण किया जिसमें 14.71 करोड़ की लागत वाले जिन चार कार्याे का भूमिपूजन किया, उसमें मानपुर विधानसभा अंतर्गत नगर पालिका परिषद पाली में अमृत 2.0 अंतर्गत लिक्विड वेस्ट मैनेजमेंट के तहत नालो का डायवर्सन एवं एस टी पी निर्माण कार्य लागत 7 करोड़ रूपये, नगर पालिका परिषद मानपुर में एसबीएम 2.0 योजना के तहत तरल अपशिष्ट प्रबंधन लागत 5.57 करोड़ रूपये तथा बांधवगढ़ विधानसभा अंतर्गत धनवार में जिला उमरिया ब्लाक करकेली में शासकीय मिडिल स्कूल भवन धनवार का निर्माण कार्य लागत 1.39 करोड़ तथा नगर पालिका परिषद मानपुर में मानपुर विधानसभा क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 7 नवीन कार्यालय भवन निर्माण लागत 0.75 करोड़ के कार्य शामिल है।

इन कार्यों का किये ई लोकार्पण

वहीं 39.14 करोड़ की लागत वाले जिन 22 कार्याे का लोकार्पण किया उसमें ग्राम पौड़ी में 8.63 करोड़ की लागत वाले मानपुर अंतर्गत उमरिया जिले में पौंडी में पाली डिंडौरी मार्ग मे जोहिला नदी पर पुल एवं पहुंच मार्ग का निर्माण कार्य , ग्राम भिम्माडोंगरी में 7.81 करोड़ की लागत वाले सोहागपुर मानपुर मार्ग से एन एच 78 मार्ग, 89 बांधवगढ़ विधानसभा क्षेत्र के नरवार 25 में 5.88 करोड़ वाले कौड़िया से नरवार 25 मार्ग।
90 मानपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम चंसुरा में 3.7 करोड़ वाले जिला उमरिया ब्लाक मानपुर में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में जी टाईप, एच, टाईप क्वाटर्स भवन चंगेरा का निर्माण कार्य, 89 बांधवगढ़ विधानसभा क्षेत्र के ग्राम जलधरा में 3.7 करोड़ वाले जिला उमरिया ब्लाक करकेली में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र , 89 बांधवगढ़ विधानसभा क्षेत्र के ग्राम खेरवाखुर्द में 0.87 करोड़ रूपये की लागत वाली नल जल प्रदाय योजनाओं का लोकार्पण किया। इसी तरह 90 मानपुर विधानसभा अंतर्गत ग्राम पटेहरा में 0.86 करोड़ रूपये वाली नल जल प्रदाय योजना, ग्राम रोहनिया में 0.84 करोड़ वाली नल जल प्रदाय योजना, ग्राम मझगवां में 0.79 करोड़ रूपये वाली नल जल प्रदाय योजना, ग्राम मालाचुआ में 0.72 करोड़ रूपये वाली नल जल प्रदाय योजना, ग्राम हथपुरा में 0.71 करोड़ रूपये वाली नल जल प्रदाय योजना, ग्राम बस्कु्टा में 0.67 करोड़ रूपये वाली नल जल प्रदाय योजना, ग्राम बरहाई में 0.63 करोड़ रूपये वाली नल जल प्रदाय योजना, ग्राम मझौली 0.62 करोड़ रूपये वाली नल जल प्रदाय योजना, ग्राम माला में 0.61 करोड़ रूपये वाली नल जल प्रदाय योजना, ग्राम कुदरीटोला में 0.52 करोड़ रूपये वाली नल जल प्रदाय योजना, ग्राम घुंसु में 0.49 करोड़ रूपये वाली नल जल प्रदाय योजना, ग्राम गोबराताल में 0.48 करोड़ रूपये वाली नल जल प्रदाय योजना तथा ग्राम कुरावर में 0.48 करोड़ रूपये वाली नल जल प्रदाय योजना का लोकार्पण किया ।
इसी प्रकार 89 बांधवगढ़ विधानसभा क्षेत्र के ग्राम काशपानी में 0.48 करोड़ रूपये वाली नल जल प्रदाय योजना, 90 मानपुर विधानसभा के ग्राम चाका में 0.47 करोड़ रूपये वाली नल जल प्रदाय योजना तथा ग्राम गोरैया में 0.44 करोड़ रूपये वाली नल जल प्रदाय योजना का लोकार्पण किया।

हितग्राही मूलक योजनाओं का इनको मिला लाभ

विभिन्न विभागों की हितग्राही मूलक योजनाओं का हितलाभ हितग्राहियों को वितरित किया। इस अवसर पर महिला बाल विकास विभाग अंतर्गत लाडली लक्ष्मी योजना की हितग्राही मानवी प्रजापति, रंजना केवट, सौम्या बर्मन को 1.43-1.43 लाख रूपये की राषि का लाभ, कृषि विभाग अंतर्गत निजी कस्टम हायरिंग सेंटर के हितग्राही मृगेंन्द्र त्रिपाठी ,षिव कुमार सिंह को ट्रेक्टर की चाभी, स्वास्थ्य विभाग अंतर्गत मुख्यमंत्री श्रमिक प्रसूति सेवा योजना की हितग्राही मोनिका प्रजापति, सियाबाई बैगा को 16-16 हजार रूपये का डमी चेक, जन जातीय कार्य विभाग अंतर्गत अर्जुन सिंह, जमुना सिंह, सुरेन्द्र सिंह, वीरन बैगा, सुखराम बैगा को वनाधिकार पत्र का वितरण, वन विभाग अंतर्गत नरबदिया बाई को तेंदुपत्ता संग्रहण की राषि का वितरण, नेमबाई पति राम को प्राथमिक लघुवनोपज सहकारी समिति सुंदरदादर को तेंदुपत्ता राषि का वितरण के साथ ही लक्ष्मी आजीविका स्व सहायता समूह, ओम आजीविका स्व सहायता समूह, सत्यम आजीविका स्व सहायता समूह, पूजा आजीविका स्व सहायता समूह, भारतीय आजीविका स्व सहायता समूह के साथ पूजा आजीविका स्व सहायता समूह को सीसीएल की राषि का वितरण किया गया ।

सी एम मीडिया से हुए रूबरू

वहीं मिडिया से रूबरू होते हुये सी एम मोहन यादव ने बताया कि 5 हजार से ज्यादा हमारी पंचायतों में प्रदेश के 13000 गांव में पेसा एक्ट लागू है..पेसा एक्ट के माध्यम से हम बहुत से विकास के कार्य करने जा रहे हैं.. हमारी सरकार ने इस प्रकार निर्णय लिया है खास कर आदिवासी अंचल में, हमारी सरकार बनने के बाद हमने रानी दुर्गावती के नाम पर हमने अपनी पहली कैबिनेट जबलपुर में बाद मे सिंग्रामपुर में की, बीते कल राजा भूर सिंह के नाम पर पचमढ़ी में की.. आदिवासी अंचल में विकास की सारी संभवनाओं को देखते हुये हमारी सरकार काम करेगी, विरासत से विकास की संकल्प यात्रा प्रधानमंत्री से आशीर्वाद से निरंतर जारी रहेगी, आज की स्थिति मे औद्योगिकरण में भी खास कर फ़ूड प्रोसेसिंग में बड़ी संभावना है और खासकर पर्यटन के क्षेत्र में भी बड़ी संभावनाएं हैं दोनों सेक्टर में हम आगे बढ़ेंगे।

नही मिली जिले को कोई सौगात और नजर नहीं आई मानपुर विधायक

गौरतलब है कि प्रदेश के मुखिया से जिले की जनता उम्मीद लगाए बैठी थी कि हमारे जिले को कोई सौगात देकर जायेंगे,

वहीं पूर्व सांसद, पूर्व कैबिनेट मंत्री ज्ञान सिंह ने जिले के लिये 3 मांगों को भी उनके सामने रखा लेकिन मुख्यमंत्री ने किसी मांग की तरफ ध्यान नहीं दिया इतना ही नहीं पेसा एक्ट से जुड़े गाँवो के मुखिया भी उम्मीद लगाये थे कि हमसे बात करेंगे लेकिन उनकी भी उम्मीदों पर पानी फिर गया, मुख्यमंत्री मंत्री मंच से भाषण देकर रवाना हो गये। वहीं पूरे कार्यक्रम मे मानपुर विधायक भी नजर नहीं आईं।

मुख्यमंत्री नहीं दिए कोई सौगात लोकार्पण और भूमिपूजन कर हुये रवाना

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here