Home मुख्यमंत्री प्रदेश के मुखिया ने किया अटल जी की प्रतिमा का अनावरण किये...

प्रदेश के मुखिया ने किया अटल जी की प्रतिमा का अनावरण किये ढेरों घोषणाएं

208
0

प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव उमरिया जिले के नौरोजाबाद पहुंचकर भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी की प्रतिमा का अनावरण करते हुए जिले के लिए ढेरों घोषणाएं किया

कितनी लागत के निर्माण कार्यों का भूमि पूजन किये

Umaria – जिले के नौरोजाबाद स्थित रामलीला मैदान में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव पहुंचकर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई जी की प्रतिमा का अनावरण किया उसके बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री डा मोहन यादव जिले के नगर परिषद नौरोजाबाद मे आयोजित कार्यक्रम में 64 करोड की लागत वाले 36 निर्माण कार्याे का भूमिपूजन किया। इन कार्याे में पहुंच मार्ग, स्कूल, आंगनबाडी केंद्रों के निर्माण, जन जातीय बालक आश्रम, पीवीटीजी सामुदायिक भवन तथा प्राथमिक स्वा0 केंद्र एवं उप स्वा0 केंद्र शामिल है।

कितनी लागत के निर्माण कार्य का लोकार्पण किये

वहीं प्रदेश के मुख्यमंत्री डा मोहन यादव जिले के नगर परिषद नौरोजाबाद मे आयोजित कार्यक्रम में 1 अरब 1 करोड लागत वाले 55 निर्माण कार्याे का लोकार्पण किया।
जिसमें उप स्वा0 केंद्र, वन विभाग व्दारा निर्मित सामुदायिक भवन, उमरिया सब्जी मंडी का लोकार्पण, नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंच मार्ग, स्कूल भवन, बालक छात्रावास चौरी, नौगवां तथा पाली का लोकार्पण, उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में अतिरिक्त कक्षों का निर्माण, प्राथमिक स्वा0 केंद्र पाली में स्टाफ क्वार्टर, नल जल प्रदाय योजनाओं का लोकार्पण, 33/11 केव्ही विद्युत उप केंद्र डबरौंहा एवं पथरहठा का लोकार्पण किये। इसी तरह 11 सड़क मार्गाे का भी लोकार्पण शामिल है।

क्या घोषणा किये

मंच से आम जनता को संबोधित करते हुए जिले के दोनों विधायक की मांगों को मानते हुए ढेरों घोषणाएं की। जिसमे उन्होने कहा कि जिले के सभी नगरीय निकायों में गीता भवन बनाए जाएगे, अमिलिहा मानपुर मार्ग तथा बिजौरी मानपुर मार्ग मे सोन नदी में पुल का निर्माण, इंदवार एवं बिलासपुर में महाविद्यालय भवन का निर्माण किया जाएगा। ग्राम पोंड़ी में 660 मेगावाट की ताप विद्युत इकाई की स्थापना की जाएगी। उमरिया नगर के आस पास जू बनाया जाएगा। हाकी की नर्सरी उमरिया में एस्ट्रोटर्फ मैदान बनाया जाएगा। कौडिया एवं पठारी में परीक्षण कराने के बाद स्वास्थ्य केंद्र बनाये जाएगे। सिंहपुर, मढ़ीबाह, धौरखोह तथा टकटई को पर्यटन से जोडा जाएगा जिससे स्थानीय लोगों को रोजगार के नये अवसर प्राप्त होगे। प्रदेष सरकार किसानों को बिल मुक्त बिजली उपलब्ध कराने के लिए क्रमबध्द तरीके से सोलर पंप देगी जिससे किसान अपने खेतों की सिंचाई तो कर ही सकेगे साथ ही आय भी अर्जित कर सकेगे। भगवान राम एवं भगवान श्री कृष्ण के पद चिन्ह जहां जहां पडे है उन्हे तीर्थ स्थल बनाया जाएगा। धान एवं गेहू खरीदी पर सरकार बोनस देगी। गेहूं की खरीदी 2600 प्रति क्विटल की दर से की जाएगी। दूध का उत्पादन करने वाले पशु पालको से दूध की खरीदी सरकार करेगी तथा उन्हे बोनस भी देगी साथ ही कहे कि गोपाल और गाय मिलकर हर गांव को गोकुल बनायेगे।

मीडिया से क्या बोले मुख्यमंत्री

वहीं मीडिया से रूबरू होते हुए बताया कि उमरिया जिले में 600 मेगावाट का विद्युत संयंत्र लगाने के साथ उमरिया के विकास के लिए हमारा संकल्प है आज स्वर्गीय भारत रत्न पंडित अटल बिहारी वाजपेई की प्रतिमा का अनावरण किया है, साथ ही साथ 2000 रुपये प्रति हेक्टेयर प्रति किसान धान का बोनस दिया जाएगा जिन लोगों ने धान लगाया है उनको पैसा दिया जाएगा, इस वर्ष 2600 रुपए प्रति क्विंटल गेहूं खरीदा जाएगा, मैं उम्मीद करुंगा कि किसानों की बेहतरी के लिए हमारे द्वारा लिए गए निर्णय से किसानों में आनंद का संचार होगा और धीरे-धीरे बढाते जाएंगे, वही मीडिया द्वारा पूछे गए अन्य सवालों के जवाब में उन्होंने कहा कि हम धीरे-धीरे आगे बढ़ते जाएंगे जो घोषणाएं होंगी वह पूरी करते जाएंगे।

प्रदेश के मुखिया ने किया अटल जी की प्रतिमा का अनावरण किये ढेरों घोषणाएं

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here