Home निलम्बित कमिश्नर शहडोल ने आर्थिक अनियमितता के चलते किया सीएमओ को निलंबित

कमिश्नर शहडोल ने आर्थिक अनियमितता के चलते किया सीएमओ को निलंबित

312
0

अंततः संभाग की चर्चित सीएमओ को कमिश्नर शहडोल ने निलंबित कर ही दिया, करोड़ो के घोटाले करने और जांच में दोषी पाए जाने पर हुई कार्रवाई।

कितना भ्रष्टाचार और कहां – कहां

Umaria – जिले ही नही संभाग में भ्रष्टाचार में अव्वल चर्चित सीएमओ ज्योति सिंह को अंततः शहडोल कमिश्नर सुरभि गुप्ता ने निलंबित कर ही दिया। ज्योति सिंह जब नगर पालिका परिषद अनूपपुर की सीएमओ रही तब भी इन्होंने सामग्री क्रय नियमो का उल्लंघन करते हुए मनमानी ढंग से भ्रष्टाचार किया था जिसकी फाइल कमिश्नर कार्यालय में धूल खाती पड़ी रही फिर अपना ट्रांसफर करवा कर उमरिया जिले में आईं और यहां भी वही रवैया चालू कर दीं जिसके चलते पूरी परिषद ने विरोध किया और तत्कालीन कलेक्टर के डी त्रिपाठी को ज्ञापन सौंपा था जिसके बाद कलेक्टर ने तत्कालीन अपर कलेक्टर के सी बोपचे को जांच सौंपा। उस समय अपर कलेक्टर ने सांठ गांठ कर पाली सीएमओ भूपेन्द्र सिंह को जांच करने के लिए नियुक्त कर दिया और उसमें लीपापोती हो गई।

क्या हुआ था जांच के दौरान विवाद

इसके बाद उमरिया नगर पालिका के सभी पार्षद कलेक्टर से लेकर प्रदेश सरकार तक पत्राचार किये जिस पर जांच दल गठित कर भंडार गृह की जांच करने के लिए टीम को भेजा था तो इनके दबंग पति एस के सिंह जांच दल से विवाद कर उसको चलता कर दिये। बाद में इनका ट्रांसफर नगर परिषद नौरोजाबाद कर दिया गया जहां ये फिर से अपना वही रवैया शुरू कर दीं और लगभग 1 करोड़ का घोटाला कर दीं।

कलेक्टर के पत्र पर कमिश्नर की कार्रवाई

नगर परिषद नौरोजाबाद के सभी पार्षद वहां भी इनके कार्यों के जांच की मांग किये जिस पर जांच करवाई गई और कलेक्टर ने जांच रिपोर्ट के आधार पर शहडोल कमिश्नर को पत्र लिख कर निलंबित करने की मांग किया जिस पर शहडोल कमिश्नर सुरभि गुप्ता ने इनको निलंबित करते हुए कलेक्टर कार्यालय में अटैच करने का आदेश जारी कर दिया।

पार्षदों की मांग पर हुई जांच

जिसमें कमिश्नर ने लिखा कि उमरिया जिले के नगर परिषद नौरोजाबाद में पदस्थ मुख्य नगर पालिका अधिकारी ज्योति सिंह जिला उमरिया अंतर्गत नगरपरिषद नौरोजाबाद में विगत 01 वर्ष में कराये गये विभिन्न निर्माण कार्यों एवं सामग्री क्रय में व्यापक पैमाने पर की गई अनियमितताओं के संबंध में प्राप्त शिकायत पर कलेक्टर, जिला उमरिया द्वारा आदेश क्र./323/जिशविअभि./2024, उमरिया दिनांक-05-08-2024 से अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) पाली, जिला उमरिया की अध्यक्षता में 03 सदस्यीय जांच दल गठित कर विस्तृत जांच कराई गई। जांच समिति ने प्रस्तुत निष्कर्ष में श्रीमती ज्योति सिंह, मुख्य नगरपालिका अधिकारी, नगरपरिषद नौरोजाबाद, जिला उमरिया द्वारा गंभीर वित्तीय अनियमितता किया जाना प्रमाणित पाया है।

कमिश्नर का आदेश

कलेक्टर (जिला शहरी विकास अभिकरण) जिला उमरिया के प्राप्त प्रस्ताव क्र.442, उमरिया दिनांक-23-10-2024 के परिप्रेक्ष्य में श्रीमती ज्योति सिंह, मुख्य नगरपालिका अधिकारी, नगरपरिषद नौरोजाबाद, जिला उमरिया (म.प्र.) को कार्यालयीन पत्र क्र.616, दिनांक-22-01-2025 से कारण बताओ सूचना पत्र जारी कर सात दिवस में जवाब चाहा गया किन्तु संबंधित द्वारा आज दिनांक तक उत्तर प्रस्तुत न करना उनकी स्वेच्छाचारिता एवं प्रकरण को अनावश्यक विलंबित रखने की प्रवृत्ति को परिलक्षित करता है। श्रीमती सिंह का उक्त कृत्य म.प्र.सिविल सेवा (आचरण) नियम, 1965 के नियम-3 के विपरीत एवं दण्डनीय है। अतः मध्यप्रदेश सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के नियम-9(1) (क) के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों को प्रयोग में लाते हुये श्रीमती ज्योति सिंह, मुख्य नगरपालिका अधिकारी, नगरपरिषद नौरोजाबाद, जिला उमरिया (म.प्र.) को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है। निलंबन अवधि में श्रीमती सिंह का मुख्यालय कार्यालय कलेक्टर जिला उमरिया नियत किया जाता है। निलंबन अवधि में नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।

क्या बीआरसीसी पर भी होगी कार्रवाई

गौरतलब है कि कमिश्नर ने सीएमओ के मामले को तो संज्ञान में लेते हुए इनको निलंबित कर दिया, वहीं कलेक्टर ने करकेली बीआरसीसी विनय चतुर्वेदी के भ्रष्टाचार की जांच करवा कर फाइल संभाग के कमिश्नर को भेज दिया है, कब कमिश्नर बीआरसीसी की फाइल पर संज्ञान लेकर कार्रवाई करेंगी, यह तो समय के गर्त में है या उनको अभयदान दिया जाएगा। वहीं बड़ा सवाल यह है कि कलेक्टर या कमिश्नर किसी भी मामले की जांच करवा कर निलंबित तो कर देते हैं और उच्च न्यायालय में कैवियट दायर न करने के कारण भ्रष्टाचारियों अपना पक्ष प्रस्तुत करते ही तत्काल राहत मिल जाती है, यदि प्रशासन की तरफ से कैवियट दायर कर दिया जाय तो न्यायालय राहत मिलने में

कमिश्नर शहडोल ने आर्थिक अनियमितता के चलते किया सीएमओ को निलंबित

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here