
मध्यप्रदेश राज्य सहकारी बैंक मर्यादित, मुख्यालय भोपाल द्वारा शिकायत जांच सही पाए जाने पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी निलम्बित
*टी एन टी लीगल की शिकायत पर हुई जांच*

Umaria – जिले भर नहीं शहडोल संभाग के मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा की गई भारी वित्तीय अनियमितता की शिकायत दिल्ली के अधिवक्ता एवं सी ई ओ टी एन टी लीगल कुणाल ठाकुर द्वारा की गई थी, जिसकी जाँच में लगातार हीलाहवाली की जा रही थी लेकिन उनके द्वारा लगातार रिमाइंडर देने के बाद एवं आर सी एस भोपाल के पत्र के बाद प्रबंध संचालक सहकारी केंद्रीय बैंक भोपाल मनोज कुमार गुप्ता द्वारा मजबूरन जांच करवाई गई और जांच में सारे आरोप सही पाए गए जिसके आधार पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला सहकारी केंद्रीय बैंक शहडोल संतोष कुमार यादव को निलम्बित कर दिया गया l
*दिल्ली के अधिवक्ता एवं सी ई ओ टी एन टी लीगल कुणाल ठाकुर ने बताया*

दिल्ली के अधिवक्ता एवं सी ई ओ टी एन टी लीगल कुणाल ठाकुर ने बताया कि मेरे द्वारा श्री संतोष कुमार यादव, कैडर अधिकारी श्रेणी ।। एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित, शहडोल के विरूद्ध शिकायत की गयी थी l श्री यादव द्वारा भारी वित्तीय अनियमितता की गई है, उनके द्वारा पैसों की वसूली अवैध रूप से की गई है, पैसे अपने एकाउंट में लिए गए एवं अपने पड़ोसी के साथ अपने कर्मचारी के खाते में भी लिए गए, वहीं उमरिया, शहडोल और अनूपपुर तीनों जिले के शाखा प्रबंधकों से पैसे वसूल करवाए गए, जिसमें नौगवां, कुम्हरवाह, कोटरी, राजेंद्रग्राम जैसे कई सहकारी समितियों में प्रबंधक द्वारा बड़े स्तर पर आर्थिक घोटाला किया गया है एव वहां पदस्थ प्रशासक भी मुख्य कार्यपालन अधिकारी के इशारे पर भरपूर घोटाला किए हैं जिसकी शिकायत शामिल है साथ ही जिला सहकारी केंद्रीय बैंक शाखा उमरिया के प्रबंधक द्वारा खुले आम वसूली किया गया और मिल बांट कर वित्तीय अनियमितता की गई है जिसकी जांच करवाई गई और अभी प्रथम दृष्टया मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला सहकारी केंद्रीय बैंक शहडोल संतोष कुमार यादव को दोषी पाया गया है, हालांकि अभी बाकी लोगों की जांच होना बाकी है साथ ही सभी की शिकायत ई ओ डब्ल्यू एव लोकायुक्त को भी भेज दी गई है l
*जांच में दोषी पाए गये*

वहीं प्रबंध संचालक केंद्रीय सहकारी बैंक मनोज कुमार गुप्ता द्वारा पत्र जारी कर बताया गया है कि शिकायत की जांच आयुक्त सहकारिता, पंजीयक सहकारी संस्थाऐं, म.प्र. भोपाल के पत्र कमांक / साख/सीबी-4/ शहडोल / 2026/677, दिनांक 09.04.2026 से 02 सदस्यीय जांच दल को सौपी गयी थी। जांच दल द्वारा उक्त शिकायत की जांच का अंतरिम जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया है, जिसमें श्री यादव के विरूद्ध धान उपार्जन वर्ष 2023-24 से खरीदी व्यय में शासन द्वारा सीमा से अधिक दर्शाकर अनियमितता किये जाने, फील्ड कर्मचारी से अपने खाते में धन हस्तांतरित करने एवं जिला बैंक के नवनियुक्त समिति प्रबंधको से खली चुनी के नाम पर अपने बैंक खाते में राशि ट्रांसफर किये जाने संबंधी गंभीर आर्थिक अनियमितता किये जाने हेतु श्री यादव को प्रथम दृष्ट्या दोषी बतलाया गया है। श्री यादव का उक्त कृत्य गंभीर दुराचरण की श्रेणी का होकर बैंक सेवानियमानुसार दण्डनीय है।
*मुख्य कार्यपालन अधिकारी निलम्बित*

अतः श्री एस.के. यादव को उपरोक्त कृत्य हेतु म.प्र. राज्य सहकारी बैंक मर्यादित, भोपाल के सेवायुक्तों के (सेवायुक्तों के नियोजन, निबंधन तथा कार्यस्थिति) सेवानियम कमांक 52.1.1 के प्रावधान अनुसार तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाकर, उनका मुख्यालय म.प्र. राज्य सहकारी बैंक मर्यादित, संभागीय शाखा रीवा में निर्धारित किया जाता है। श्री यादव को निलंबन अवधि में नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।
*बाकी दोषियों पर भी होगी कार्रवाई*

गौरतलब है कि बाकी दोषियों पर कब कार्रवाई होगी यह तो समय के गर्भ में है लेकिन यह तो तय है कि आगे की प्रक्रिया जल्द ही होगी जिसमें सभी के कच्चे चिट्ठे खुल कर सामने आएंगे l
*जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के मुख्य कार्यपालन अधिकारी निलम्बित करोड़ों का घोटाला*








Good a blog toper