
कलेक्टर की जन सुनवाई में आवेदनों की माला पहन कर आया आवेदक, 48 वीं बार पहुंचा, न्याय के लिए भटक रहा पीड़ित
*आवेदनों की माला पहन आया जनसुनवाई में*

Umaria – जिला मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट में जनसुनवाई में एक ऐसा मामला सामने आया, जिसको देखने के बाद सरकारी सिस्टम की पोल खुल रही है, पूरे शरीर और कपड़ों में सैकड़ों आवेदन और पावतियों को चिपका कर पीड़ित सरकार और कलेक्टर की सुनवाई में पहुंचा था, इस पीड़ित व्यक्ति को देखकर हर कोई सहम गया और यह कहने पर मजबूर हो गया कि यह कैसा न्याय है। दरअसल यह व्यक्ति अपनी पुस्तैनी भूमि के अधिकार को लेकर करीब 47 बार कलेक्टर की जनसुनवाई में आ चुका है, बाबजूद इसके उसकी कोई सुनवाई नहीं हुई है।
*भूमाफियाओं का कहर*

पूरा मामला उमरिया जिले के चंदिया तहसील के नगरीय क्षेत्र का है, जहां बृजेन्द्र नाथ शुक्ला कलेक्टर की जनसुनवाई में यह 48 वीं बार पहुंचे थे, जो यह गुहार लगाकर कहते हैं कि साहब मेरी पुस्तैनी भूमि कटनी के बड़े नेता के गुर्गे जो भूमाफिया हैं, जबरन हमारी जमीन पर कब्जा कर लिये है, मैं अपनी भूमि को पाने के लिए तहसीलदार से लेकर कलेक्टर और कमिश्नर कार्यालय में सैकड़ों बार शिकायतें कर चुका हूं, लेकिन मेरी भूमि नहीं मिल पा रही है। बता दें कि चंदिया तहसील के पास से ही नेशनल हाइवे गुजरा है और जो भूमि बची वह भूमाफिया ने कब्जा कर रखी है। बता दें कि हर मंगलवार को होने वाली जनसुनवाई में पीड़ित व्यक्ति पहुंचा था, जिसका वीडियो भी कई लोगों ने बनाया और बताया कि किस प्रकार से उमरिया में पीड़ितों को न्याय मिल रहा है, जिसको लेकर अब सोसल मीडिया में भी पूरे सिस्टम पर सवाल खड़े कर रहे हैं। बहरहाल जो भी हो आवेदन और पावतियों को शरीर पर लटकाकर दुखी और पीड़ित व्यक्ति का बार बार अधिकारियों की चौखट पर आना पूरे सिस्टम का फेलियर साबित हो रहा है।
*पीड़ित ने बताया*

पीड़ित बृजेन्द्र नाथ शुक्ला निवासी चंदिया ने बताया कि मेरी जमीन हाईवे के बगल से लगी है और मेरे परिवार की जमीन है जिस पर सुनील मिश्रा, पिंटू और जतिन तिवारी दबाव डाल रहे हैं कि तुम अपनी जमीन बेचो और मैं नहीं बेचना चाह रहा हूं, जिसके चलते वो लोग मेरा फोन गिरा दिए, मेरा घर तोड़ दिए, मेरी फसल में आग लगा दिए, और मैं 27/04/2025 से लगातार आवेदन दे रहा हूं, मेरी किसी प्रकार की सुनवाई नहीं हुई, आज तक कोई जांच नहीं की गई, मैं बहुत ज्यादा परेशान हो गया हूं, मेरा यहां लगातार आना जाना लगा रहता है, मैं 47 बार आ चुका हूं, आज तक जांच नहीं की गई, वो लोग भूमाफिया हैं, प्लाटिंग करके जमीन बेचते हैं, उनका नाम जतिन तिवारी, पिंटू मौर्य, सुनील मिश्रा है, इनके ऊपर किसी बड़े नेता का हाथ है वो कटनी के हैं, मैं उनका नाम नहीं जानता हूं, पिंटू मौर्य और सुनील मिश्रा कटनी के हैं और जतिन तिवारी कौड़िया का है l
*संयुक्त कलेक्टर ने बताया*

वहीं इस मामले में संयुक्त कलेक्टर अमित सिंह बम्हरौलिया ने बताया कि आज चंदिया निवासी एक व्यक्ति जनसुनवाई में आए हुए थे उनका आवेदन लिया गया है, जो विधि सम्मत कार्रवाई होगी वो कार्रवाई जाएगी l
*कलेक्टर से उम्मीद*

गौरतलब है कि पूर्व के कलेक्टर के कार्यकाल से लगातार 47 बार आने वाले आवेदक ने सिस्टम की सारी कलई खोल दी है, अब नई कलेक्टर के सामने भी मामला आया है, देखना होगा ये क्या कार्रवाई करती है या फिर पीड़ित को इसी तरह भटकना पड़ता है l
*आवेदनों की माला पहन कर 48 वीं बार आया जनसुनवाई में पीड़ित न्याय के लिए भटक रहा*







