
उमरिया – जिले से गुजरने वाली राष्ट्रीय राजमार्ग 43 में मंसूरी पेट्रोल पंप के आगे पिकअप क्रमांक एमपी 54 जीए 1002 चालक की लापरवाही से अनियंत्रित होकर पलट गई उसमें सवार 11 लोग घायल हो गए जिसमे 1 युवक की हालत गंभीर होने के कारण जबलपुर रिफर कर दिया गया है।
घटना के बारे में सिविल लाइन चौकी प्रभारी अमर बहादुर सिंह ने बताया कि पिकअपबचंदिया थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम सलैया निवासी किसी व्यक्ति की बताई गई है। इसमें सवार 12 लोग ग्राम डिडौरी से विवाह के मंडप का सामान लेकर दुबे कालोनी चंदवार रोड उमरिया आ रहे थे तभी अनियंत्रित होकर पलट गई।

जिसमे सूरज पिता संपत यादव उम्र 23 वर्ष को गम्भीर चोट आने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद जबलपुर रिफर कर दिया गया,जिस वजह से गम्भीर है,इनका प्राथमिक उपचार कर जबलपुर रेफर कर दिया गया है। इनके अलावा इस घटना में जितेंद्र पिता रामपाल यादव उम्र 30 वर्ष, दुर्गा यादव पिता राजेश यादव उम्र 17 वर्ष, धनपत पिता सभापति यादव उम्र 45 वर्ष, सोमू महोबिया पिता भोला प्रसाद महोबिया उम्र 21 वर्ष, जीवन यादव पिता सभापति यादव उम्र 38 वर्ष, सुदर्शन यादव पिता सभापति यादव उम्र 35 वर्ष, हितेश पिता पुन्नू लाल उम्र 30 वर्ष, राकेश पिता सुखनंदी महोबिया उम्र 48 वर्ष, दुखीलाल पिता अच्छे लाल यादव उम्र 56 वर्ष घायल हैं, जिनका उपचार जिला अस्पताल में किया जा रहा है, सभी घायल चंदिया थाना अंतर्गत ग्राम डिडौरी के रहने वाले हैं।
इस मामले में जांच कार्रवाई की जा रही है।
गौरतलब है कि परिवहन विभाग की लापरवाही के चलते वाहन चालकों द्वारा अनियंत्रित गति से वाहन चलाये जाते हैं और उसका खामियाजा निरीह लोगों को भुगतना पड़ता है।







