
भीषण सड़क हादसा, बाइक और कार की हुई टक्कर, तीन युवकों की मौत, एक ही परिवार के रहे तीनो युवक, पुलिस जांच में जुटी
*भीषण सड़क हादसा*

Umaria – जिले के मानपुर थाना अंतर्गत मानपुर जयसिंहनगर सड़क मार्ग एस एच 10 में खुटार में फार्म हाउस के पास दिन में एक भीषण और रोंगटे खड़े कर देने वाला सड़क हादसा हुआ है। जहां बाइक और कार की जोरदार भिड़ंत हुई है जिससे इस दुर्घटना में बाइक सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई है। वही एक युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है जिसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मानपुर से निजी वाहन में मेडिकल कॉलेज शहडोल रेफर किया गया है।
*घर पहुंचने के पूर्व ही हो गई मौत*

बताया जाता है की मानपुर के गोवर्दे के खैरभान टोला निवासी तीन युवक अपने रिश्तेदारी में गए थे जहां आज सुबह वापस अपने घर लौट रहे थे, घर पहुंचने से करीब डेढ़ – दो किलोमीटर पहले ही सड़क हादसे का शिकार हो गए। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि तीनों युवक बुरी तरह चोटिल जो गए। इस घटना मे रामकेश केवट पिता रामभजन केवट निवासी गोवर्दे की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। वहीं प्रदीप केवट पिता मुन्ना केवट उम्र करीब 30 वर्ष ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया। घटना मे घायल हिमांशु केवट पिता उमेश केवट उम्र लगभग 26 वर्ष को हायरट्रीट के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मानपुर से 108 एम्बुलेंस न मिलने से निजी वाहन के माध्यम से मेडिकल कॉलेज शहडोल रेफर किया गया है।
*मानपुर थाना प्रभारी ने बताया*

मानपुर थाना प्रभारी मुकेश मर्सकोले ने बताया कि कार क्रमांक एम पी 21 सी बी 2966 के चालक धीरेन्द्र महोबिया पिता लक्ष्मण महोबिया निवासी ग्राम खुटार लापरवाही पूर्वक चलाते हुए बाइक क्रमांक एम पी 54 एम डी 3177 में सवार तीन युवकों को जोरदार ठोकर मार दिया जिसमे एक युवक रामकेश केवट की घटना स्थल पर ही मौत हो गई वहीं दूसरे युवक प्रदीप केवट की सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मानपुर पहुंचते के पूर्व ही मौत हो गई एवं तीसरे युवक हिमांशु केवट को शहडोल मेडिकल कालेज रिफर कर दिया गया था उसकी भी मौत ग्राम चौरी के आसपास हो गई है, जिसका पोस्टमार्टम शहडोल में करवाया जा रहा है कार चालक धीरेन्द्र महोबिया को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है, वहीं दोनों युवकों के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया है एव तीसरे युवक के शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है, एवं आगे की कार्रवाई जारी है l
*आर टी ओ की लापरवाही*

गौरतलब है कि आर टी ओ की घोर लापरवाही के चलते आए दिन सड़क दुर्घटनाओं में किसी न किसी घर के चिराग बुझ रहे हैं और उमरिया आर टी ओ को सप्ताह में एक दिन मात्र टी एल की मीटिंग में आने का समय मिलता है जबकि उनको नियमित जिले में रह कर वाहनों की चेकिंग और सड़क सुरक्षा पर ध्यान देना चाहिए लेकिन मैडम के पास समय ही नहीं है, जिले में चाहे जो भी होता रहे l
*भीषण सड़क हादसा तीन युवकों की मौत पुलिस जांच में जुटी*







