Home निर्वाचन इंतजार खत्म कांग्रेस ने दूसरी लिस्ट में घोषित किया प्रत्याशी

इंतजार खत्म कांग्रेस ने दूसरी लिस्ट में घोषित किया प्रत्याशी

669
0

उमरिया जिले के दोनो विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस ने अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है। बांधवगढ़ 89 विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस ने अपना अधिकृत प्रत्याशी सावित्री सिंह को घोषित किया है।
वहीं मानपुर विधानसभा क्षेत्र 90 से कांग्रेस पार्टी ने तिलक राज सिंह पर भरोसा जताते हुए अपना अधिकृत प्रत्याशी तिलक राज सिंह को घोषित किया है।

यदि देखा जाय तो कुछ राजनैतिक कारणों के चलते जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में सावित्री सिंह को हरवा दिया गया था जिसके चलते वो जिला पंचायत अध्यक्ष नही बन पाई थीं लेकिन प्रदेश कांग्रेस ने सावित्री सिंह पर भरोसा जताते हुए उनको बांधवगढ़ विधानसभा क्षेत्र 89 से अपना अधिकृत प्रत्याशी घोषित कर एक बार फिर से जनता के बीच जाने का मौका दिया है। हालांकि क्षेत्र की जनता बदलाव के मूड में है, जिसका फायदा सावित्री सिंह जैसी मिलनसार और आम लोगों के सुख – दुख में बराबर साथ मे खड़ी रहने वाली सभ्य, सुशील महिला को जरूर मिलेगा।

वहीं मानपुर विधानसभा क्षेत्र 90 से तिलक राज सिंह पर कांग्रेस ने भरोसा जताते हुए अपना अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया है। गौरतलब है कि तिलक राज सिंह भी योग्य ग्रेजुएट और मिलनसार स्वभाव का होने कारण क्षेत्र में लोकप्रिय हैं और 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने तिलक राज को अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया था लेकिन किन्ही कारणवश 3 दिन बाद दूसरे को अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया था और उसका परिणाम कांग्रेस की हार के रूप में मिला था। इस बार फिर से तिलक राज को टिकट मिलने से लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई है। जहां मानपुर विधानसभा क्षेत्र में वर्तमान भाजपा प्रत्याशी से लोगों में बेहद नाराजगी है उसका फायदा तिलक राज को मिलेगा और वह दिन अब दूर नजर नही आ रहा है कि जब दोनो कांग्रेस प्रत्याशियों को भाजपा के प्रति जनता के मन में उपजी नाराजगी का फायदा मिलेगा, बशर्ते कांग्रेस की भीतरी कलह सामने न आने पाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here