
Returning officer ने विजेता को दिया प्रमाण पत्र कलेक्टर एवं रिटर्निंग ऑफीसर के मार्गदर्शन में की गई थी मतगणना की चाक चौबंद व्यवस्था, फिर से बाजी मारी हिमाद्री सिंह
जानिये कितने VOTE से शहडोल संसदीय क्षेत्र से B J P प्रत्याशी जीतीं
Umaria – लोकसभा निर्वाचन 2024 का शहडोल संसदीय क्षेत्र अंतर्गत आने वाले आठो विधानसभा क्षेत्र के चारो जिलों कटनी, उमरिया, शहडोल और अनूपपुर में आज शांतिपूर्ण मतगणना सम्पन्न हुई।

जानिये कितने VOTE से शहडोल संसदीय क्षेत्र से B J P प्रत्याशी जीतीं
मतगणना परिणाम के अनुसार Loksabha election 2024 में शहडोल संसदीय क्षेत्र 12 (अ.ज.जा.) से B J P की प्रत्याशी हिमाद्री सिंह ने 711143 मत तथा I N C के प्रत्याशी फुंदेलाल सिंह मार्काे ने 313803 मत प्राप्त किए। भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी हिमाद्री सिंह ने अपने निकटतम प्रत्याशी इंडियन नेशनल कांग्रेस के प्रत्याशी फुंदेलाल सिंह मार्काे को 397340 मतों से हराया। B J P की प्रत्याशी हिमाद्री सिंह को कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी तथा Returning officer आशीष वशिष्ठ ने विजय की उद्घोषणा कर प्रमाण पत्र वितरण किया।
जानिये कितने VOTE से शहडोल संसदीय क्षेत्र से B J P प्रत्याशी जीतीं

गौरतलब है कि मतगणना परिणाम के अनुसार B J P की प्रत्याशी हिमाद्री सिंह को कुल 711143 मत तथा INDIAN NATIONAL CONGRESS के प्रत्याशी फुन्देलाल सिंह मार्काे को कुल 313803 मत प्राप्त हुए। इनके अतिरिक्त गोंड़वाना गणतंत्र पार्टी के प्रत्याशी अनिल सिंह धुर्वे को 35278, B S P के प्रत्याशी धनीराम कोल को 21854, C P I के प्रत्याशी समर शाह सिंह गोंड़ को 19883, निर्दलीय प्रत्याशी केशकली बैगा को 10071, निर्दलीय प्रत्याशी गुन्जान सिंह को 7479, भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के प्रत्याशी रविकरण सिंह धुर्वे को 4975, पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिक) के प्रत्याशी श्री अमृत लाल सिंह उईके को 4722, छत्तीसगढ़ विकास गंगा राष्ट्रीय पार्टी की प्रत्याशी डॉ. दुर्गावती भरिया को 3444 तथा नोटा को 19361 मत प्राप्त हुए। इस तरह सभी का Total करने पर 1152013 Vote पड़े जिनकी गिनती हुई।
जानिये कितने VOTE से शहडोल संसदीय क्षेत्र से B J P प्रत्याशी जीतीं

E C I के दिशा-निर्देशानुसार कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी तथा शहडोल संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के Returning officer आशीष वशिष्ठ के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में लोकसभा संसदीय क्षेत्र शहडोल 12 (अ.ज.जा.) के सामान्य निर्वाचन 2024 के तहत 19 अप्रैल 2024 को हुए मतदान की मतगणना की प्रक्रिया Government पॉलीटेक्निक कॉलेज अनूपपुर में सम्पन्न हुई। इस दौरान Election Commission of India द्वारा नियुक्त प्रेक्षकों शांतनु पी. गोतमारे तथा कुन्दन कुमार की मौजूदगी रही।
जानिये कितने VOTE से शहडोल संसदीय क्षेत्र से B J P प्रत्याशी जीतीं

चारो जिलों कटनी, उमरिया शहडोल और अनूपपुर के आठो विधानसभा के मतगणना के आंकड़े Returning officer के पास पहुंचे और वहीं से सभी की कम्पाइलिंग करके घोषणा की गई।
जानिये कितने VOTE से शहडोल संसदीय क्षेत्र से B J P प्रत्याशी जीतीं
जिसमे KATNI जिले की विधानसभा बड़वारा, UMARIA जिले की विधानसभा बांधवगढ़ और मानपुर, SHAHDOL जिले की विधानसभा जयसिंहनगर और जैतपुर एवं ANOOPPUR जिले की विधानसभा कोतमा, पुष्पराजगढ़ और अनूपपुर शामिल हैं। वहीं B J P प्रत्याशी हिमाद्री सिंह ने आठो विधानसभा से जीत हासिल किया है।
जानिये कितने VOTE से शहडोल संसदीय क्षेत्र से B J P प्रत्याशी जीतीं







