
अनियंत्रित वाहनों पर नही लग रहा लगाम, एक तरफ जवारा विसर्जन जुलूस और दूसरी तरफ अनियंत्रित रेत लोड हाइवा ने बाइक सवार को रौंदते हुए 100 मीटर तक घसीटा, युवक की मौत।
क्या हुआ हादसा

Umaria – जिले के मानपुर थाना अंतर्गत मानपुर व्योहारी मार्ग पर ग्राम गोवर्दे में मनोज मिश्रा के घर के सामने मसीरा घाट तरफ से अनियंत्रित गति से आ रहे रेत लोड हाइवा ने बाइक सवार मां बेटे को पीछे से जोरदार ठोकर मार दिया जिसमें मां दूर फेंका गई और हाइवा बेटे को 100 मीटर दूर तक घसीटता हुआ ले गया जिसमें बेटे के चिथड़े उड़ गये, सड़क पर मांस के लोथड़े और खून देख कर लोगों के दिल दहल गए।
थाना प्रभारी मानपुर ने बताया

मानपुर थाना प्रभारी मुकेश मर्शकोले ने बताया कि रात में जवारा विसर्जन का चल समारोह निकल रहा था उसी समय सूचना मिली कि ग्राम गोवर्दे में मनोज मिश्रा के घर के सामने रेत लोड अनियंत्रित हाइवा ने किसी बाइक सवार को ठोकर मार दिया है, तत्काल पुलिस बल मौके पर पहुंची और देखी तो युवक शिनाख्त लायक बचा ही नही था, उसके शरीर को हाइवा द्वारा लगभग 100 मीटर दूर तक घसीटे जाने के कारण सड़क पर मांस और खून के लोथड़े ही पड़े हुए थे और माँ गम्भीर हालत में पड़ी रही तत्काल डायल 100 और 108 एम्बुलेंस की मदद से मां को अस्पताल भेजा गया। प्राथमिक उपचार के बाद घायल मां महरजिया बाई चौधरी पत्नी राम कुमार उर्फ डब्बू चौधरी निवासी ग्राम रोहनिया ज्वालामुखी ने बताया कि मैं अपने बेटे राजकुमार चौधरी के साथ उसकी बाइक क्रमांक एम पी 54 एमबी 3151 से ग्राम मसीरा से वापस अपने घर रोहनिया जा रही थी तभी पीछे से रेत लोड तेज रफ्तार हाइवा क्रमांक सी जी 10 बी व्ही 0673 ने ठोकर मार दिया जिसमें मैं एक तरफ गिर गई और मेरा बेटा राज कुमार हाइवा के नीचे आ गया और घसिटता हुआ चला गया जिसमें उसके चिथड़े उड़ गए, मेरे बेटे को मार डाला। इस मामले में मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
भीषण सड़क हादसा हाइवा ने रौंदा बाइक सवार बेटे को मां गम्भीर







