Home स्वतंत्रता दिवस कलेक्टर एसपी और सीईओ जिला पंचायत ने दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई

कलेक्टर एसपी और सीईओ जिला पंचायत ने दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई

480
0

उमरिया – कलेक्टर बुद्धेश कुमार वैद्य, पुलिस अधीक्षक निवेदिता नायडू एवं मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत ईला तिवारी ने जिला प्रशासन की ओर से जिलेवासियों को आजादी के अमृत महोत्सव स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी हैं।

कलेक्टर ने स्वतंत्रता दिवस की जिलेवासियों को शुभकामना देते हुए कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा अभियान संचालित किया जा रहा है। जिलेवासी अपने अपने घरों, प्रतिष्ठानों में तिरंगा झण्डा अवश्य फहराएं। उन्होने अपनें शुभकामना संदेश में कहा कि समस्त देशवासी इस बात की प्रतिज्ञा लें कि हम देश की अखण्डता, स्वतंत्रता को बनायें रखेंगें तथा देश में किसी भी प्रकार का खतरा आने पर अपना सर्वस्व न्यौछावर कर देंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here