Home सड़क दुर्घटना भीषण सड़क हादसा बोलेरो पेड़ से टकराई 1 की मौत 2 गम्भीर

भीषण सड़क हादसा बोलेरो पेड़ से टकराई 1 की मौत 2 गम्भीर

172
0

नही थम रहा सड़क हादसों का दौर, अनियंत्रित बोलेरो पेड़ से टकराई, 1 युवक की मौत 2 गम्भीर घायल, 1 को किया जबलपुर रिफर 1 जिला अस्पताल में इलाजरत

क्या हो रहा है जिले में

उमरिया – जिले में वाहन दुर्घटनाओं का दौर घटने का नाम नही ले रहा है, प्रतिदिन कहीं न कहीं दुर्घटना घटी रही है और युवा अकाल ही काल के गाल में समा रहे हैं।

क्या हुई घटना और कौन रहे

देर रात उमरिया शहपुरा मार्ग पर कूर बाबा के पास अनियंत्रित बोलेरो पेड़ स टकरा गई जिसमें सवार 3 युवकों में 1 की घटना स्थल पर ही मौत हो गई वहीं 2 युवकों में 1 की हालत अति गम्भीर होने के कारण जबलपुर रिफर कर दिया गया और 1 युवक का जिला अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। घायल के परिजनों ने बताया कि तीनों दोस्त बोलेरो में सवार होकर ग्राम निगहरी स्थित शैलू ढाबा में खाना खाने जा रहे थे तभी बोलेरो पेड़ से टकरा गई। जिसमे सागर सिंह पिता शंकर सिंह निवासी ग्राम भुण्डी की घटना स्थल पर ही मौत हो गई वहीं नीलेश सिंह पिता शहजाद सिंह निवासी पुरानी कोतवाली के बगल में को गम्भीर हालत में जबलपुर रिफर कर दिया गया है और किशन सिंह पिता बबलू सिंह निवासी ग्राम नरवार का जिला अस्पताल में इलाज किंया जा रहा है।

डियूटी डॉक्टर ने बताया

डियूटी डॉक्टर गजेन्द्र चौधरी ने बताया कि हमारे पास वाहन दुर्घटना में 3 युवक आये हैं जिसमे सागर सिंह, नीलेश सिंह और किशन सिंह हैं जिसमे सागर सिंह की मौत हो चुकी है, नीलेश सिंह गम्भीर होने के कारण जबलपुर रिफर कर दिया गया है और किशन सिंह का इलाज यहीं चल रहा है। हालांकि अभी पोस्टमार्टम की तैयारी की जा रही है।

जिम्मेदारों का रवैया

गौरतलब है कि प्रति दिन सड़क दुर्घटना में किसी न किसी घर का चिराग बुझ रहा है लेकिन जिम्मेदारों के कान पर जूं तक नही रेंग रही है, वो अपनी ही धुन में लगे हैं।

भीषण सड़क हादसा बोलेरो पेड़ से टकराई 1 की मौत 2 गम्भीर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here