
उमरिया से मानपुर जा रही अनियंत्रित बस पलटी महिला बच्चे सहित 22 लोग घायल, जिसमे 2 की हालत गम्भीर है, 12 सामान्य घायल, 8 जिला अस्पताल में भर्ती
बस पलटी 22 घायल

Umaria – कोतवाली थाना अंतर्गत आने वाली सिविल लाइन चौकी क्षेत्र के ग्राम खैरा और धमोखर के बीच बरुहा नाला मोड़ में अनियंत्रित गति से जा रही बस पलटने से महिला, बच्चे सहित 22 लोग घायल हो गए। जिसमे 12 को हल्की फुल्की चोट आने के कारण घर चले गए वहीं 2 की हालत गम्भीर है एवं 8 को कम चोट लगी होने के कारण जिला अस्पताल में भर्ती हैं।
चौकी प्रभारी ने बताया

सिविल लाइन चौकी प्रभारी ब्रज किशोर गर्ग ने बताया कि नम्बर और सवारी के चक्कर मे बसों की गति काफी तेज रहती है जिसके कारण दुर्घटना होती है, वहीं बताये की बस चालक द्वारा बताया गया कि सामने से ट्रक आने के कारण बस अनियंत्रित होकर पलट गई, हालांकि इसकी जांच की जा रही है, वहीं बताये की 22 लोग घायल हुए हैं जिसमे 12 लोगों को हल्की फुल्की चोट आने के कारण डर कर अपने घर चले गए वहीं 10 लोग जिला अस्पताल आये हैं जिसमे 2 की हालत गम्भीर है और 8 लोग और हैं जिसमे अभी जिला अस्पताल में कुल 8 लोग भर्ती हैं। वहीं बस क्रमांक एमपी 18 जेड डी 0546 मानपुर की मिश्रा ट्रेवल्स की बस है, घायलों में निरंजन विश्वकर्मा पिता राम स्वरूप विश्वकर्मा उम्र 46 वर्ष निवासी ग्राम कछरवार, सरगम पिता शैलेन्द्र श्रीवास्तव उम्र 1प वर्ष निवासी मानपुर, आरव पिता मुकेश श्रीवास्तव उम्र 6 वर्ष निवासी मानपुर, सरस्वती पत्नी अरविन्द श्रीवास्तव उम्र 55 वर्ष निवासी मानपुर, प्रतिभा पत्नी मुकेश श्रीवास्तव उम्र 26 वर्ष निवासी मानपुर, मुन्नी यादव पत्नी लल्ला राम यादव उम्र 50 वर्ष निवासी ग्राम कोडार, पूनम बैगा पिता राम मनोज बैगा उम्र 18 वर्ष निवासी ग्राम डोभा, कीमती बैगा पिता बाबूलाल बैगा उम्र 20 वर्ष निवासी ग्राम डोभा, रिंकी यादव पत्नी धर्मेंद्र यादव उम्र 46 वर्ष निवासी ग्राम ताला एवं सरोज बैगा पत्नी राम कुमार बैगा उम्र 45 वर्ष निवासी मढ़ऊ शामिल हैं।
बस दुर्घटना के क्या हैं कारण

गौरतलब है कि हर 5 मिनट में बसों का एक ही रुट में नम्बर होने के चलते बसों में अधिक सवारी भरने की होड़ में अधिकतर दुर्घटना होती हैं, यदि इनके नम्बरों में पर्याप्त गैप दिया जाय तो निश्चित ही दुर्घटनाओं में कमी आएगी।
अनियंत्रित बस पलटी 22 लोग घायल 2 गम्भीर जिला अस्पताल में इलाज जारी







