Home क्राइम अवैध गांजा और corex सहित दो नशा माफिया गिरफ्तार

अवैध गांजा और corex सहित दो नशा माफिया गिरफ्तार

250
0

जिले में अवैध नशे का कारोबार जोरों पर चल रहा है, जिसके विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान में 4 दिन के अंतराल में पुलिस ने दो नशा माफियाओं को गिरफ्तार किया।

UMARIA – जिले में नशे के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान में पुलिस को चार दिन के भीतर दूसरी बड़ी सफलता मिली है। चार दिन पूर्व उमरिया पुलिस को 10 किलो अवैध मादक पदार्थ गांजा आरोपी सहित पकड़ने में सफलता मिली थी और आज नौरोजाबाद पुलिस को प्रतिबंधित दवा कोरेक्स और गांजे के अवैध परिवहन में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है।

अवैध गांजा और COREX सहित दो नशा माफिया गिरफ्तार

नौरोजाबाद T I अरुणा द्विवेदी बताई कि मुखबिर की सूचना पर 2 युवकों को 150 शीशी प्रतिबंधित दवा corex एवं दो किलो 30 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा सहित गिरफ्तार किया गया है। जिसमे आरोपी ग्राम नरवार निवासी धन कुमार वैष्णव पिता रामशरण वैष्णव उम्र 28 वर्ष एवम अफसर अली पिता स्वर्गीय अनवर अली उम्र 38 वर्ष निवासी ग्राम कंचनपुर को गिरफ्तार किया गया है।

अवैध गांजा और COREX सहित दो नशा माफिया गिरफ्तार

इन दोनों आरोपियों के पास से 150 शीशी प्रतिबंधित दवा कोरेक्स और 2 किलो 30 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा एवं दो मोटरसाइकिल एमपी 54 जेड ए 7016 और एमपी 54 जेड ए 4005 की जप्ती कर दोनो आरोपियों के ऊपर एनडीपीएस की धारा 8/20 और औषधि नियंत्रण अधिनियम 1950 की धारा 13 के तहत प्रकरण दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया जहां से जेल भेज दिया गया।

गौरतलब है कि नौरोजाबाद टीआई की सतर्कता और सूचना पर तत्काल एक्शन की बदौलत दोनो आरोपी मशरूका सहित गिरफ्तार हो पाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here