Home देश मोदी का दीवाना चला साईकिल से मोदी से मिलने

मोदी का दीवाना चला साईकिल से मोदी से मिलने

259
0

एक दीवाना ऐसा भी जो देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र दामोदर दास मोदी से मिलने साइकिल से 900 किलोमीटर का सफर करने निकल पड़ा।

अभी तक आपने अनेकों दीवाने देखे होंगे, कोई पढ़ाई के पीछे दीवाना है तो कोई अपने माता पिता का दीवाना है तो कोई प्रभु की भक्ति में दीवाना है तो कोई अपने मोहब्बत का दीवाना है। फिल्मों में भी बहुत से दीवाने देखे होंगे जो खाना पीना, देश दुनिया सभी से बेखबर अपनी दीवानगी में खोए हैं।

मोदी का दीवाना चला साईकिल से मोदी से मिलने

जी हां आज हम आपको एक ऐसे ही 26 वर्षीय ग्रेजुएट युवा दीवाने के बारे में बताने जा रहे हैं।

जो उमरिया जिले के मानपुर जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत झाल का रहने वाला है।

इसके पिता ओम प्रकाश मिश्रा बताये की हमेशा कुछ न कुछ ऐसा करता रहता है कि हर जगह लोग इसको जानने का प्रयास करते रहते हैं। दो वर्ष पूर्व मेरा पुत्र नागेन्द्र मिश्रा नवरात्रि के समय देवी माता को अपनी जीभ अर्पण कर दिया था। माता की कृपा से 48 घंटे बाद जीभ वापस आ गई थी, इतना ही नहीं अभी अक्टूबर माह में नवरात्रि के 9 दिन अपने सीने पर जावरा बोया था, जिसके कारण पूरे 9 दिन अन्न जल सब त्याग दिया था, इतना ही नहीं मल – मूत्र भी त्याग कर दिया था।

मोदी का दीवाना चला साईकिल से मोदी से मिलने

अब इस बार इस दीवाने को कुछ अलग करने की सूझी है, जो देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र दामोदर दास मोदी के मन की बात सुन कर उनसे इतना प्रभावित हुआ कि मध्यप्रदेश के छोटे से जिले उमरिया के मानपुर जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत झाल से मोदी जी के मिशन “अबकी बार 400 के पार” में शामिल होने साईकिल से मोदी जी मिलने निकल पड़ा।

मोदी का दीवाना चला साईकिल से मोदी से मिलने

नागेंद्र मिश्रा ने बताया कि प्रधानमंत्री जी का “अबकी बार 400 के पार” के नारा को साकार करने के लिए हम लगभग 900 किलोमीटर की दूरी साइकिल से तय करके दिल्ली पहुंचेंगे, और जिस जगह से निकलेंगे गांव – गांव नगर – नगर मोदी सरकार की उपलब्धियों को गिनवायेंगे, साथ ही देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेन्द्र दामोदर दास मोदी जी से मुलाकात कर उमरिया जिले सहित मानपुर चिल्हारी इंदवार अमरपुर क्षेत्र के विकास के लिए मांग करेंगे।

जहां युवक का यह अनोखा दीवानापन और अनोखा अंदाज देख कर गांव के युवा साथी चंदन लगा कर युवक को विदा किये वहीं अब सोशल मीडिया में काफी चर्चा का विषय बना हुआ है और लोग इस युवक के साहस और दीवानगी की प्रशंसा भी कर रहे हैं साथ ही यह भी देखना होगा कि देश के प्रधानमंत्री इस युवक को मिलने का समय देते हैं या नही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here