
रिश्ते के चाचा ने भतीजी से दुष्कर्म कर शादी का झांसा दिया, गर्भवती होने के बाद करवाया गर्भपात, अब दे रहा है जान से मारने की धमकी, पुलिस तलाश में जुटी
प्रदेश में बेटियों की स्थिति

Umaria – बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ का नारा अब मुंह चिढ़ाने लगा है यह नारा मात्र सरकारी कागजों में जिंदा है जमीनी स्तर पर मध्य प्रदेश में बेटियां अब सुरक्षित नहीं है बाहर के दरिंदों से तो आप अपनी बेटी को बचा सकते हैं मगर घर के दरिंदों से इन बेटियों को कौन बचाएगा, चाचा ही निकला इस बेटी का दुष्कर्मी, रिश्तो को तार-तार कर देने वाली यह घटना सुनने के बाद अब रिश्तो से ही विश्वास उठने लगा है, पढ़ लिखकर डॉक्टर बनने का सपना संजोने वाली बेटी आज घर के कामकाज में व्यस्त है पुलिस से शिकायत की तो पुलिस सुनने को तैयार नहीं इस बेटी के साथ हुए दुष्कर्म के बाद गर्भवती होने पर बच्चे का भी बलिदान देना पड़ा है।
कहाँ का है मामला

मामला नौरोजाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नरवार का है जहां पर इस बेटी के चाचा ने रिश्तो को तार-तार कर देने वाली घटना को अंजाम दिया है समाज और लोक लाज के चक्कर में इस बेटी का भविष्य इन दरिंदों ने खराब कर दिया इसका चाचा तो छत्तीसगढ़ के कोरबा कोल माइंस में नौकरी पर है मगर इस बेटी ने जब समाज को अलग कर थाने में जाकर रिपोर्ट दर्ज करवाना चाहा तो एक मामूली रिपोर्ट दर्ज करते हुए कानूनी कार्रवाई का आश्वासन दिया गया लेकिन आरोपी पुलिस की गिरफ्त से अभी भी कोसो दूर है।
पीड़िता का दर्द

पीड़िता ने बताया कि मेरे रिश्ते का चाचा सूरज सिंह मेरे सत्रहवें जन्म दिन पर रात में जबरन बलात्कार किया और कहा कि मैं तुमसे प्यार करता हूँ और शादी करूंगा, शादी का झांसा देकर डेढ़ साल तक हमको रोक कर रखा और फिर धमकी देने लगा कि यदि तुम किसी को बताई तो तुम्हारा मर्डर कर दूंगा, मेरे को दो माह का गर्भ था तो जूस में गोली मिला कर पिला दिया, मेरे को पता नही चल पाया जब गर्भ गिरा तब मेरे को पता चला, इतने समय तक पुलिस में शिकायत न करने का सबसे बड़ा कारण था कि हम लोगों ने समाज को बताया और समाज ने डेढ़ वर्ष तक हम लोगों को रोक कर रखा और कहता रहा की शादी करेंगे जब डेढ़ वर्ष बीत गए तब समाज के लोगों ने कहा कि अब आपको जो समझ में आये आप वो करिए, फिर हम लोग थाना गए और थाने में रिपोर्ट लिखवाये हम मैडम को बोले कि मेरा गर्भ गिरा है, आप वो लिखिए तो मैडम वह नहीं लिखी, दुबारा हम एसपी के पास गये लेकिन अभी तक कार्रवाई नही हुई, लड़का कोरबा में रहता है वहां डियूटी करता है, कालरी में डियूटी करता है, मैं पढ़ी लिखी हूँ, डॉक्टर बनना चाहती हूं।
क्या कहा एडिशनल एसपी ने

इस मामले में एडिशनल एसपी प्रतिपाल सिंह महोबिया ने बताया कि नौजवान थाना क्षेत्र की एक बच्ची है जिसने यह शिकायत की थी कि उसके रिश्ते का चाचा कृष्ण पाल उर्फ सूरज सिंह ने उसके साथ गलत हरकत किया है और 27 दिसंबर को उनकी एफआईआर भी दर्ज की गई है, जैसा कि अभी बताया जा रहा है कि उसने गर्भपात की भी बात कही थी तो इस मामले में भी जांच करवाया जाएगा कि वाकई ऐसी कोई बात थी यदि महिला ऐसा बता रही है तो हम उसको इन्वेस्टिगेशन में जरूर लेंगे यह घटना काफी पुरानी है जून 2021 की घटना है इसकी शिकायत अभी 3 साल बाद हुई है यह भी एक जांच का विषय है।
यह है जमीनी हकीकत

गौरतलब है कि प्रदेश सरकार और पूरे प्रदेश की पुलिस जोर-जोर से महिला सुरक्षा, बालिका सुरक्षा की बात करती है गुड टच, बैड टच के लिए जागरूक करने को स्कूलों में कॉलेज में हर जगह बच्चियों को बताया जा रहा है मगर जमीनी हकीकत यह है कि आये दिन उमरिया जिला भर नहीं प्रदेश भर में महिलाएं और बच्चियां दुष्कर्म का शिकार हो रही है जिस पर किसी भी तरह का कोई अंकुश नहीं लग पा रहा है।
रिश्ता हुआ कलंकित रिश्ते के चाचा ने भतीजी से किया दुष्कर्म







